मनोरंजन

‘रणवीर सिंह-रणबीर कपूर को नहीं जानता’, बोले अन्नू कपूर, तमन्ना भाटिया को लेकर भी दी सफाई


दिग्गज एक्टर अन्नू कपूर अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं. उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और एक्टर्स को लेकर रिएक्ट किया. अन्नू कपूर ने कहा कि वो रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा को जानते ही नहीं हैं.

रणवीर सिंह- सिद्धार्थ मल्होत्रा को नहीं जानते अन्नू कपूर

भानू पाठक संग बातचीत में अन्नू कपूर से हिंदी सिनेमा के कंटेम्परेरी एक्टर्स के बारे में पूछा गया. होस्ट ने रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में पूछा तो अन्नू कपूर ने जवाब में कहा, ‘न शक्ल से जानता हूं, न पर्सनली जानता हूं. वो मेरे सामने आ जाएंगे तो मुझे पता भी नहीं है. वो कौन हैं मुझे मालूम भी नहीं हैं. रणबीर कपूर तो ऋषि कपूर का लड़का है न… इसीलिए मैं जानता हूं. और बाकी, मैंने कभी उनका काम कभी देखा नहीं है. कैसे बोलते हैं. कैसे खड़े होते है. मुझे क्या पता कि क्या बात करते हैं.’

अन्नू कपूर ने सवाल उठाया कि आखिर उन लोगों को आलोचना क्यों मिलती है जो पॉपुलैरिटी हासिल कर चुके हैं. उन्होंने कहा, ‘जब भी बोलेंगे नकारात्मक ही बोलेंगे. इस देश में तुम्हें भी अहम बोलने वाले बहुत लोग हैं कि तुम अहम एक्टर हो. उनके दृष्टिकोण से सत्या कुछ नहीं हो जाता. जनता ने ही तो उन्हें सुपरस्टार बनाया है. वो इन सक्सेसफुल स्टार के बारे में ही क्यों बोलते हैं?’

ये भी पढ़ें- ‘रेस 4’ में दिखेंगे आमिर खान? प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने किया रिएक्ट

तमन्ना भाटिया के बयान पर किया रिएक्ट
बता दें कि अन्नू कपूर अपने बयानों की वजह से खबरों में रहते हैं. वो कई बार विवादों में घिर जाते हैं. उन्होंने तमन्ना भाटिया को भी लेकर भी रिएक्ट किया था, जिसे लेकर विवाद हुआ था. वहीं जूम संग बातचीत में अन्नू कपूर ने तमन्ना भाटिया के लिए दिए गए ‘दूधिया बदन’ वाले बयान पर सफाई दी. उन्होंने कहा, ‘भारतीयों ने 250 गुलामी सही है. अगर इंग्लिश में मैं गाली दूं तो उन्हें अच्छी लगेगी. इंग्लिश गाली से उन्हें दिक्कत नहीं है. लेकिन हिंदी में गाली चुभ जाती है. गुलामी अभी गई है. 15 अगस्त 1947 को पॉलिटिकल फ्रीडम मिली. लेकिन मेंटली भारतीय अभी भी गुलाम हैं. उन्हें मिल्की बॉडी कहने से दिक्कत नहीं है. लेकिन मैंने जो कहा उससे दिक्कत हो गई. मैंने उस वक्त उनसे कहा भी था कि अगर बुरा लगा है तो मैं माफी मांगता हूं.’

इसके बाद अन्नू ने कहा, ‘तमन्ना जहां भी हैं वो वहां ठीक रहें. भगवान उन्हें सदा सुहागन रखे.’ इस पर होस्ट ने कहा कि तमन्ना की शादी नहीं हुई है. तो अन्नु ने कहा कि उनका मतलब है कि तमन्ना हमेशा खुश रहें. सुहागन हटा दें, वो सदा सौभाग्यवती भव.

अन्नू कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें फिल्म ‘उत्तर का पुत्तर’ में देखा गया था. फिल्म में रुखसार रहमान, ब्रिजेंद्र काला, पवन मल्होत्रा, जीवीशु अहलुवालिया जैसे स्टार्स दिखे. फिल्म जुलाई 2026 में रिलीज हुई थी. वहीं 2024 में अन्नू कपूर को ‘द सिग्नेचर’, ‘हमारे बारह’, ‘शैतान’, ‘लव की अरेंज मैरिज’ जैसी फिल्मों में देखा गया. 

ये भी पढ़ें- मुसाफिर कैफे फेम वेदिका को करण जौहर ने ऑफर की फिल्म? धर्मा के ऑफिस के बार हुईं स्पॉट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button