खबर

2 कप चावल से बनाएं नेपाल की मशहूर सेल रोटी, खाते ही भूल जाएंगे समोसे-कचौड़ी का स्वाद | 2 cup chawal se banaye nepali sel roti recipe



Sel Roti Recipe : क्या आप रोजाना पोहा, पूड़ी, पराठा जैसी चीजें ब्रेकफास्ट में खाकर बोर हो गए हैं? अगर हां, तो देश से बाहर नेपाल की स्वादिष्ट रेसिपी एक बार ब्रेकफास्ट में जरूर ट्राई करें. नेपाल की लोकप्रिय डिश सेल रोटी का स्वाद अगर आपने ले लिया, तो सप्ताह में 1 बार जरूर इसे अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करना शुरू कर देंगे. गोल आकार की ये पारंपरिक चावल की रोटी देखने में डोनट जैसी लगती है, लेकिन इसका स्वाद पूरी तरह अलग और बेहद खास होता है. ये रोटी बाहर से दिखने में कुरकुरी लगती है, लेकिन अंदर से रोटी जैसी सॉफ्ट होती है.

नेपाल में तिहार और दशैं जैसे त्योहारों पर इसे मुख्य रूप से बनाया जाता है. इन दिनों हमारे देश में भी ये रोटी काफी मशहूर हो रही है. अच्छी बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं है, घर में रखी चीजों से भी आप इसे तैयार कर सकते हैं. चलिए जानते हैं रेसिपी-

घर पर कैसे बनाएं सेल रोटी?

आवश्यक सामग्री

  • चावल – 2 कप (6 से 8 घंटे भिगोए हुए)
  • चीनी – आधा कप
  • दूध – आधा कप
  • घी – 2 बड़े चम्मच 
  • पके हुए केले – 1 से 2 
  • इलायची – 2 से 3
  • नमक – 1 चुटकी
  • तेल या घी – तलने के लिए

ऐसे तैयार करें सेल रोटी

सबसे पहले चावल को 6 से 7 घंटे भिगोकर छोड़ दें. फिर इसे मिक्सर की मदद से अच्छी तरह से पीस लें. अब इसमें दूध, चावल, चीनी, घी और केला डालकर मुलायम घोल तैयार करें. फिर इलायची पाउडर और थोड़ा नमक मिलाएं. ध्यान रखें कि तैयार घोल न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा. इसके बाद इसे 20 से 30 मिनट के लिए ढककर रख दें.

अब एक गहरी कड़ाही लें, इसमें तेल या घी डालकर गर्म करें. तैयार घोल को किसी बोतल या छोटे से कटोरे में भरकर कड़ाही में धीरे-धीरे गोल आकार में डालें, ताकि इसका आकार रिंग की तरह बन जाए. अब मीडिया फ्लेम पर इसे दोनों ओर सुनहरा होने लग पकाएं.  फिर निकालकर टिश्यू पेपर की मदद से अतिरिक्त तेल निकाल लें. 

गरमा-गरम सेल रोटी तैयार है. आप इसे दही, आलू की सब्जी, दूध वाली चाय या फिर अचार के साथ सर्व कर सकते हैं. शाम और सुबह के नाश्ते में ये विशेष रूप से बनाई जाती है. 

ये भी पढ़ें – सुबह क्या बनाएं? रागी की ये टेस्टी और हेल्दी रेसिपीज मिनटों में होंगी तैयार




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button