मनोरंजन

रणबीर-यश की ‘रामायण’ के तेलुगु राइट्स पर 105 करोड़ की डील! दिल राजू ने बढ़ाया हाथ


नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’  को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसकी खूब चर्चा हो रही है. अब फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स और म्यूजिक राइट्स को लेकर हो रही करोड़ों की डील भी सुर्खियों में है.

105 करोड़ में बिकेंगे ‘रामायण’ के तेलुगु राइट्स?
खबरों के मुताबिक, फिल्म के मार्केटिंग और इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए मेकर्स ने सोनी के साथ 40 मिलियन डॉलर की बड़ी डील की है. अब तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से भी फिल्म को लेकर काफी दिलचस्पी देखने को मिल रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर दिल राजू फिल्म के तेलुगु राज्यों के थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदने के लिए बातचीत कर रहे हैं.

ग्लूट की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल राजू करीब 105 करोड़ रुपये में ‘रामायण’ के तेलुगु राज्यों के राइट्स खरीदने के लिए बातचीत कर रहे हैं. ये खबर ऐसे समय आई है जब कुछ दिन पहले हैदराबाद में ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में दिल राजू से पूछा गया था कि क्या वो यश के साथ कोई तेलुगु फिल्म बनाएंगे. प्रोड्यूसर ने इसका पॉजिटिव जवाब दिया था. इससे साफ है कि यश को तेलुगु फिल्म में लाने का प्लान बन सकता है.

ये भी पढ़ेंः ‘अब मुझे विदा करो…’, अमाल मलिक ने म्यूजिक से लिया ब्रेक, बताई क्या है वजह

हालांकि, यश के काफी बिजी शेड्यूल की वजह से फैंस को इस प्रोजेक्ट के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ के म्यूजिक और डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स को लेकर पहले ही करोड़ों की बड़ी डील हो चुकी है.

फिल्म के म्यूजिक राइट्स 75 करोड़ रुपये में बिके हैं. वहीं, धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म के घरेलू राइट्स 250 से 350 करोड़ रुपये के बीच की बड़ी डील में हासिल किए हैं.

कब रिलीज होगी ‘रामायण’
‘रामायण’ दो पार्ट में रिलीज होगी. फिल्म में कई बड़े कलाकार नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को 4,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के बजट में बनाया गया है. फिल्म भारत में 8 नवंबर और ग्लोबल मार्केट में 6 नवंबर को रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ेंः मुकेश खन्ना को हुआ करोड़ों का घाटा, बोले- ‘शक्तिमान’ के लिए रणवीर ने 3 घंटे तक मिन्नत की



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button