खबर

मोगा में पति को भारी पड़ा पत्नी से पंगा, एक फोन पर मायके वालों ने पूरे परिवार को पहुंचाया अस्पताल | husband wife dispute in firing four people injured in moga district punjab


पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि अब पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती है. यह मामला पंजाब के मोगा जिले में आने वाले धर्मकोट कस्बे का बताया जा रहा है. रविवार की दोपहर यहां पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया. पति से झगड़े के बाद पत्नी ने फोन करके अपने मायके के लोगों को बुला लिया. इसके बाद मायके पक्ष के 20 से 25 लोग दो-तीन गाड़ियों में सवार होकर ससुराल पहुंचे और वहां आते ही परिवार पर हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावरों में शामिल कुछ लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे परिवार के चार सदस्य घायल हो गए. घायलों में महिला का पति, ससुर, जेठानी और ननद शामिल हैं. जिनमें पति की हालत गंभीर बताई जा रही है. जिसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. 

मायके वालों ने कर दी फायरिंग 

जख्मी पति सोना सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी रानी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद पत्नी ने अपने मायके फोन कर दिया. कुछ ही देर में पत्नी के भाई समेत कई लोग पहुंचे और परिवार पर फायरिंग कर दी. सोना ने बताया कि फायरिंग के दौरान मुझे एक गोली लग गई. जबकि उसकी भाभी, बहन और पिता भी गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए. शोर मचाने और लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

सोना सिंह की बहन निर्मल कौर ने बताया कि वह अपने मायके आई हुई थी और वह चार महीने की गर्भवती है. उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने आते ही किसी की भी परवाह नहीं की और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने उसके पेट पर भी लातें मारीं हैं. इसके अलावा हमलावरों की तरफ से गोलीबारी भी की गई है. उन्होंने  ने बताया कि उसके भाई और भाभी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी. इसके बाद भाभी ने अपने मायके फोन कर अपने परिजनों को बुला लिया था. 

जांच में जुटी मोगा पुलिस 

इस मामले में थाना धर्मकोट के एसएचओ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. लेकिन पति-पत्नी के बीच हुआ यह विवाद इलाके में चर्चा में बना हुआ है. 

ये भी पढ़ेंः एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी क्यों युवाओं के बीच थे लोकप्रिय, पढ़ाई के साथ कौन से मुद्दे उठाए

लेखक के बारे में

img




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button