मनोरंजन

मैं भी सिंगल….इस लाइन से ले सकते है क्या सलमान का?


भारतीय टीवी इतिहास के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन यानी ‘बिग बॉस 20’ की आज से शुरुआत हो चुकी है. एक बार फिर से सलमान खान इस शो में होस्ट की भूमिका में नजर आ रहे हैं. ओटीटी पर ये शो जियो हॉटस्टार और टीवी पर कलर्स पर आ रहा है. बिग बॉस 20 की शुरुआत और बिग बॉस के 20 साल होने पर सलमान खान अपने दिल की बात कही है. उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर कमेंट करते हुए कहा कि वो मिंगल नहीं होना चाहते हैं.

सलमान खान बोले- मैं मिंगल नहीं होना चाहता

बिग बॉस 20 में पहले कंटेस्टेंट के रूप में टीवी एक्ट्रेस कनिका मान ने एंट्री ली. उनकी एंट्री के बाद सलमान खान ने बिग बॉस से बात की. बिग बॉस ने उन्हें बिग बॉस के 20 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं. इसके बाद सलमान ने कहा कि 20 साल में कितना कुछ बदल गया. उन्होंने कहा कि देश बदल गया और दुनिया बदल गई. फिर उन्होंने कहा, ‘मैं भी सिंगल हूं, और आप भी  (बिग बॉस) सिंगल हो. मैं मिंगल नहीं होना चाहता?’

ये भी पढ़ें: अमिताभ ने स्क्रीन पर कभी नहीं दी गाली, ‘कांटे’ में भी नहीं तोड़ा था नियम

बिग बॉस 20 में है ये 15 कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 20 के घर में टोटल 15 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है. कनिका मान के बाद आसिफ खान, काजी तौकीर, रोहेद खान, लव गिल, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, मैरी कॉम, अमन गांधी, रीति तिवारी, कुशाल तंवर, माही विज, उदिति सिंह, तन्मय सिंह, अरिशफा खान और हर्ष मचारे भी बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट बने. 

बॉलीवुड में सलमान को पूरे हुए 38 साल 

बिग बॉस की शुरुआत साल 2006 में हुई थी. सलमान ने इसके चौथे सीजन से होस्ट की भूमिका निभाई थी. साल 2010 से वो लगातार इसे होस्ट कर रहे हैं. बिग बॉस में उन्हें 16 साल हो चुके हैं. वहीं बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में वो बतौर एक्टर अपने 38 साल पूरे कर चुके हैं.

एक्टर का डेब्यू साल 1988 की फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से हुआ था जो 22 अगस्त 1988 को रिलीज हुई थी. इसमें सलमान ने सपोर्टिंग रोल निभाया था. जबकि उनका बतौर लीड एक्टर डेब्यू साल 1989 में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से हुआ था. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर निकली थी और सलमान तब से लेकर अब तक बॉलीवुड में बतौर लीड एक्टर राज कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी का गांधी वाला लुक सामने आया, एक नजर में पहचानना मुश्किल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button