

दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही धनतेरस की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है. इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है. साथ ही सोना, चांदी, बर्तन और झाड़ू समेत कई चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि साल 2026 में धनतेरस कब मनाया जाएगा, पूजा का शुभ समय क्या रहेगा और इस दिन कौन सी चीजें खरीदनी चाहिए तो आइए जानते हैं आचार्य मदन मोहन से इसकी पूरी जानकारी.
धनतेरस 2026 कब है जानें सही तारीख
आचार्य मदन मोहन के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी. इस तिथि का समापन 7 नवंबर को सुबह 10 बजकरर 47 मिनट पर होगा. ऐसे में उदय तिथि और प्रदोष काल में त्रयोदशी मिलने के आधार पर धनतेरस का पर्व 6 नवंबर शुक्रवार को मनााया जाएगा.
धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त
धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा के लिए शाम का समय शुभ माना गया है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, इस बार पूूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 2 मिनट से रात 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. इसकी कुल अवधिि 1 घंटा 56 मिनट है.
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:36 से दोपहर 12:24 बजे तक
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त: शाम 6:02 से रात 7:57 बजे तक
ये भी पढ़ें- धनतेरस के दिन किसी को क्या नहीं देना चाहिए? जानें ऐसा नहीं किया तो क्या होगा
धनतेरस पर क्या खरीदना माना जाता है शुभ?
धनतेरस के दिन खरीदारी की खास परंपरा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सोना, चांदी, नए बर्तन, वाहन, संपत्ति और झाड़ू खरीीदना शुभ माना जाता है. इसके अलावा साबुत धनिया, अन्न और पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्रीी खरीदना भी अच्छा माना जाता है. आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं.
धनतेरस पर क्यों होती है भगवान धन्वंतरि की पूजा
पौराणिक मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. उन्हें आयुर्वेद का जनक और आरोग्य का देवता माना जाता है. इसी वजह से धनतेरस को धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनााया जाता है. इस दिन उनकी पूजा करके लोग अच्छेे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं.
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2026: धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं?





