खबर

क्या शुगर में भुट्टा खा सकते हैं? जानें कब और कैसे खाएं मक्का | is corn good for diabetes patient 



डायबिटीज की परेशानी आज के समय में काफी कॉमन होती जा रही है. अगर समय पर डायबिटीज को कंट्रोल न किया जाए, तो स्थिति गंभीर होती चली जाती है. ऐसे में शुगर के मरीजों को अपने पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है. मुख्य रूप से खानपान को लेकर डायबिटीज मरीजों को सतर्क रहने के लिए कहा जाता है. खासकर कार्बोहाइड्रेट वाले फूड्स को कम खाने के लिए कहा जाता है. ऐसी स्थिति में अक्सर कार्ब्स युक्त खाद्य पदार्थों को पूरी तरह छोड़ने की कोशिश करते हैं. इन्हीं में से एक है मक्का या भुट्टा. सर्दियों के मौसम में सड़क किनारे भुना हुआ भुट्टा देखकर खुद को रोक पाना आसान नहीं होता, लेकिन शुगर के मरीजों के मन में ये डर बना रहता है कि कहीं इससे ब्लड शुगर न बढ़ जाए. इसी डर को लेकर हमने हैदराबाद के हाईटेक सिटी स्थित यशोदा हॉस्पिटल्स में कंसल्टेंट एंडोक्राइनोलॉजिस्ट एंड डायबेटोलॉजिस्ट डॉ. विद्या टिक्कू से बातचीत की

क्या भुट्टा शुगर में खा सकते हैं?

डॉ. टिक्कू का कहना है कि शुगर में मक्का पूरी तरह से नुकसानदायक नहीं है. दरअसल, यह एक होल ग्रेन है, जिसमें फाइबर, विटामिन और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं. हालांकि, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स मीडियम होता है. इसलिए इसे सही मात्रा में खाना बेहद जरूरी है. अगर आप इसका सेवन ज्यादा कर लेते हैं, तो इससे ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है. वहीं, इसमें मौजूद फाइबर ग्लूकोज के अवशोषण की गति को धीमा करने में मदद करता है, जिससे अचानक शुगर स्पाइक का खतरा कम हो सकता है.

100 ग्राम उबले कॉर्न में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?

डायबेटोलॉजिस्ट बताते हैं कि 100 ग्राम उबले हुए मक्के में लगभग 96 कैलोरी, 21 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 2.4 ग्राम फाइबर और 3.4 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे ल्यूटिन और जियाजैंथिन भी मौजूद होते हैं. इन्हीं पोषक तत्वो की वजह से भुट्टा खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है. साथ ही ये शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है. 

डायबिटीज मरीजों कैसा भुट्टा खा सकते हैं?

डॉक्टर का कहना है कि अगर आपको डायबिटीज है, तो प्रोसेस्ड कॉर्न प्रोडक्ट्स की जगह उबला हुआ या ताजा होल कॉर्न चुनना आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. बेबी कॉर्न में भी कम कैलोरी और कम कार्बोहाइड्रेट के कारण एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. वहीं, स्वीट कॉर्न को सीमित मात्रा में स्नैक के रूप में खाया जा सकता है. दूसरी ओर कॉर्न सिरप, कॉर्नफ्लेक्स, रिफाइंड कॉर्न फ्लोर और ज्यादा मक्खन या कैरेमल वाले पॉपकॉर्न से दूरी बनाना आपके लिए सही है. 

शुगर में कितना भुट्टा खा सकते हैं?

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको डायबिटीज की परेशानी है, तो मक्का यानि भुट्टा खाते समय इसकी मात्रा पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है. इसे प्रोटीन और हेल्दी फैट वाले फूड के साथ खाने से ब्लड शुगर पर इसका प्रभाव कम किया जा सकता है. अगर आप संतुलित मात्रा में भुट्टा खाते हैं, तो इससे शरीर को नुकसान होने की संभावना कम होती है. ध्यान रखें कि इसका अधिक सेवन न करें. 

ये भी पढ़ें – शुगर में कौन सा जूस पीना चाहिए? इस 1 जूस को पीने से नीचे आ सकता है शुगर लेवल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button