
मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को कथित तौर पर लिखे गए उस पत्र को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिसमें उन्हें पिछले ढाई वर्षों से असहयोग, उपेक्षा और विरोध मिलने की बात कही गई थी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कथित पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा है.
कैलाश विजयवर्गीय ने सवाल उठाया कि जिन्होंने यह खबर प्रकाशित की है, उनसे पूछा जाना चाहिए कि यह जानकारी किस आधार पर प्रकाशित की गई?
यह भी पढ़ें: MP News: 2 लाख की सड़क, बीच में खंभा! मध्य प्रदेश के मैहर में मैहर में विकास नहीं, लापरवाही की मिसाल
दौसा हादसे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
वहीं, राजस्थान के दौसा में हुए भीषण बस हादसे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित इलाज और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मुख्यमंत्री भी इस दर्दनाक घटना से बेहद दुखी हैं और पूरे मामले की जानकारी लेकर लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
यह भी पढ़ें: MP Politics: जीतू पटवारी होंगे गिरफ्तार! कोर्ट ने पुलिस को फटकारा- अब तक क्यों नहीं ढूंढ पाए?