

नई दिल्ली:
म्यूजिक के नाम पर आज ऑटो ट्यून है, एआई है और तमाम तरह की टेक्नोलॉजी हैं जिनसे आप गाने में अलग अलग इफेक्ट जोड़ सकते हैं लेकिन एक जमाना ऐसा था जब म्यूजिक की सारी जिम्मेदारी म्यूजिक डायरेक्टर और कम्पोजर की होती है. मतलब यह कि गाने में हाईलाइट्स कैसे जोड़ी जाएंगी, किस तरह का म्यूजिक गाने की फील के साथ बैठेगा यह सब उनकी क्रिएटिविटी पर ही निर्भर करता था. इस मामले में किशोर कुमार, आर डी बर्मन जैसे सितारे अपने समय के कहीं आगे के थे. बर्मन दा तो गाने के लिए म्यूजिक बनाने के नाम पर चम्मच और गिलास तक इस्तेमाल कर लिया था.
किस गाने के लिए इस्तेमाल हुआ था गिलास और चम्मच?
आर डी बर्मन के जिस गाने की बात हम कर रहे हैं वह साल 1973 में आई फिल्म ‘यादों की बारात’ में आया था. ये गाना था ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को…’ ये बोल सुनते ही दिल धड़क उठता है और अपने आप ही आप इसकी धुन में खो जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी गाने की धुन बनाने के लिए आरडी बर्मन किचन के सामान तक पहुंच गए थे. यही वो गाना है जिसकी धुन को परफेक्ट बनाने के लिए बर्मन ने चम्मच और पानी से भरे गिलास से म्यूजिक बना दिया था.
नासिर हुसैन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी सलीम-जावेद ने लिखी थी. इस फिल्म में धर्मेंद्र, जीनत अमान, विजय अरोड़ा, नीतू सिंह और तारिक खान लीड रोल में थे. फिल्म तीन भाईयों की कहानी है, जो बचपन में बिछड़ जाते हैं और बाद में एक साथ बदला लेते हैं. अब बात करें फिल्म के क्लासिक गाने की तो इस सुपरहिट गीत को आशा भोसले और मोहम्मद रफी ने आवाज दी. वहीं इसके बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे. ये गाना जीनत अमान और विजय अरोड़ा पर फिल्माया गया था जहां जीनत गिटार बजाती नजर आती हैं.
यह भी पढ़ें: मधुबाला की आखिरी फिल्म, सेट पर बिगड़ी थी एक्ट्रेस की तबीयत, पहली बार बेहोश हुईं तो 6 साल तक नहीं कर पाईं काम
इस गाने को लेकर एक दावा और किया जाता है कि इसकी धुन इंग्लिश गाने “If It’s Tuesday, This Must Be Belgium” से इंस्पायर्ड बताई जाती है. अगर आप ये गाना सुनेंगे तो खुद ही समझ जाएंगे कि इन दोनों में कितनी सिमिलैरिटी है.





