मध्य प्रदेश

‘मुझे भी नीले ड्रम कांड जैसा डर सताने लगा’, शादी की पहली रात में फरार हुई दुल्हन तो बोला पति


मेरठ में पत्नी द्वारा पति के टुकड़े कर नीले ड्रम में बंद करने की खबर भले ही अब पुरानी हो गई है लेकिन इसका खौफ अभी भी बरकरार है. मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, यहां के जितेन्द्र जोशी नामक युवक ने पुलिस अधीक्षक को दिए एक शिकायती आवेदन में लिखा कि उसका घर संसार बसने से पहले ही उजड़ गया वो जिसे अपना जीवन साथी बनाकर लाया था वो पहली ही रात घर छोड़कर भाग गई.

परिजनों के दबाव में लड़की वापस तो आई, लेकिन अब लड़का उसे साथ रखना नहीं चाहता. उसने पुलिस से निवेदन किया है कि मेरे परिवार की बदनामी हो चुकी है आगे फिर कोई घटना न हो इसलिए मैं रिश्ता नहीं रखना चाहता और आपको सूचित कर रहा हूं.

MP Politics: जीतू पटवारी होंगे गिरफ्तार! कोर्ट ने पुलिस को फटकारा- अब तक क्यों नहीं ढूंढ पाए?

शादी की पहली ही रात गायब हुई पत्नी

जितेन्द्र ने बताया कि उसकी शादी 28 जून को हुई थी 29 जून को वो अपनी दुल्हन को विदा कर घर लाया. दिन भर घर में शादी की रस्में चलीं उसके बाद रात को हम दोनों सोने चले गए. सुबह मुझे घरवालों ने उठाया और बताया कि मेरी पत्नी नम्रता घर में नहीं है. घर में सब जगह देखा लेकिन वो कहीं दिखाई नहीं दी.

पति ने दावा किया कि जब उन्होंने घर के CCTV फुटेज खंगाले तो पता चला कि उनकी पत्नी घर से चली गई है. उनका कहना है कि सामान की जांच करने पर वह भी घर में नहीं मिला. उन्होंने आरोप लगाया कि घर के मुख्य गेट पर ताला लगा था, जिसके बाद महिला छत पर गई और पड़ोसी के छज्जों के रास्ते घर से बाहर निकल गई. CCTV फुटेज में उसे जाते हुए देखा गया. 

ससुराल पक्ष ने दी पुलिस को सूचना

इसके बाद उन्होंने ससुराल पक्ष को सूचना दी और विश्व विद्यालय थाने में शिकायत दर्ज कराई. पति का दावा है कि शिकायत के बाद महिला का भाई उसे सामान सहित थाने लेकर पहुंचा और साथ रखने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, “मैं अब उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता. मुझे डर है कि कहीं मेरे साथ भी ‘नीले ड्रम’ जैसी घटना न हो जाए.”

सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, अब राजा रघुवंशी के परिवार ने लिया ये बड़ा फैसला

Input By : निशांत तिवारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button