
नई दिल्ली:
दिल्ली, हरियाणा से राजस्थान के बीच नमो भारत के 4 रूट की राह साफ हो गई है और NCRTC ने इनकी डीपीआर सरकार को सौंप दी गई है. इसमें दिल्ली-अलवर नमो भारत रूट और दिल्ली-बावल नमो भारत रूट शामिल हैं. राजस्थान के बावल से आगे बहरोड़ तक रैपिड रेल रूट एक्सटेंड किया जाएगा. इसके अलावा गाजियाबाद-नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट रूट भी है. नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (NCRTC) के प्लान से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के बीच नमो भारत नेटवर्क बनेगा.
दिल्ली एनसीआर में रैपिड रेल के 8 कॉरिडोर
NCR 2032 मास्टर प्लान में नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) में आठ RRTS हाईस्पीड कनेक्टिविटी कॉरिडोर तय किए गए हैं. इसमें दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-अलवर, दिल्ली-सोनीपत-पानीपत, दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-पलवल,दिल्ली-बहादुरगढ़-रोहतक शामिल हैं. दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी (शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़)-बावल नमो भारत रूट हरियाणा समेत तीन राज्यों को जोड़ेगा.
दिल्ली से हरियाणा के 20 बड़े शहर कनेक्ट
यह दिल्ली को हरियाणा और राजस्थान के औद्योगिक शहरों गुरुग्राम, मानेसर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी और बावल से कनेक्ट होता है. दिल्ली के सराय काले खां से बावल तक रूट में 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से नमो भारत ट्रेन चलेगी. इसके अलावा दिल्ली-शाहदरा-बड़ौत, गाजियाबाद-खुर्जा और गाजियाबाद-हापुड़ रूट भी है, जो दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ यूपी और दिल्ली के बीच नमो भारत की नई कनेक्टिविटी होगी.
दिल्ली में कहां-कहां स्टेशन
1. सराय काले खां पहला स्टेशन, दिल्ली से नमो भारत का हब
2. आईएनए (INA) दिल्ली मेट्रो की येलो और पिंक लाइन से कनेक्ट
3. मुनिरका (Munirka): मैजेंटा लाइन मेट्रो से कनेक्ट
4. एयरोसिटी जो IGI एयरपोर्ट T3/T1 से कनेक्शन
हरियाणा में नमो भारत रूट
5. उद्योग विहार (Udyog Vihar)
6. गुरुग्राम सेक्टर-17
7. राजीव चौक
8. खेड़की दौला, द्वारका एक्सप्रेसवे और एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास
9. मानेसर, ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग हब.
10. पंचगांव, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स हब
11. बिलासपुर चौक
12. धारूहेड़ा नमो भारत का मुख्य डिपो
13. मानेसर बावल इंडस्ट्रियल रीजन
14. रेवाड़ी
15. बावल इंडस्ट्रियल हब
राजस्थान में नमो भारत रूट
16. शाहजहांपुर
17. नीमराना
18. बहरोड़

एनएच-48 पर ट्रैफिक जाम घटेगा
दिल्ली के सराय काले खां से बावल, मानेसर की दूरी नेशनल हाईवे-48 (NH-48) के ट्रैफिक जाम से 2-2.5 घंटे में होती है. नमो भारत ट्रेन से यह सफर 50 से 60 मिनट में पूरा हो सकेगा.मानेसर, धारूहेड़ा और बावल का ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग हब भी इससे कनेक्ट हो जाएगा. दिल्ली, गुरुग्राम के आईटी पेशेवर, मजदूरों का बावल आना-जाना आसान होगा. दिल्ली-जयपुर हाईवे NH-48 पर गुड़गांव और मानेसर के बीच टोल प्लाजा और सिरहौल, खेड़की दौला पर वाहनों का दबाव काफी कम होगा. यह रूट दिल्ली मेट्रो, आईजीआई एयरपोर्ट, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और अंतरराज्यीय बस टर्मिनल से सीधे जुड़ेगा.
दिल्ली-अलवर रूट प्रायोरिटी कॉरिडोर में
दिल्ली-अलवर नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर 164 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर है. ये दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान को जोड़ता है. यह दिल्ली से गुरुग्राम, मानेसर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी और नीमराना से होते हुए राजस्थान के अलवर तक जाता है. इससे दिल्ली सराय काले खां से अलवर तक का सफर 100 से 110 मिनट में तय हो पाएगा.
- 164 किलोमीटर लंबाई
- 22 स्टेशन प्रस्तावित
- 160 किमी प्रति घंटा

शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ रूट
दिल्ली के सराय काले खां से शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ का 107 किमी का रूट है. इसमें SNB से बानसूर होकर सोठनाला तक है. सोठनाला से अलवर तक इसका तीसरा चरण है. यह दिल्ली-जयपुर हाईवे NH-48 के समानांतर चलेगा. मुख्य टर्मिनल हजरत निजामुद्दीन स्टेशन, बस टर्मिनल और मेट्रो से कनेक्टिविटी होगी. दिल्ली, हरियाणा के बाद राजस्थान में शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ खैरातल, अलवर तक ये रूट जाएगा. इससे दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर ट्रैफिक घटेगा. सिरहौल बॉर्डर, राजीव चौक और खेड़की दौला टोल पर ट्रैफिक जाम में कमी आएगी. यह कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो, नई दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट भी कनेक्ट होगा.





