खबर

मां को आखिरी विदाई देते वक्त नम हो गईं सीएम योगी की आंखें, छलक आए आंसू, हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार | cm yogi adityanath emotional farewell mother savitri devi last journey haridwar



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए आज का दिन जिंदगी का सबसे भारी है, सुबह जब उनकी मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा पैतृक गांव पंचूर से हरिद्वार के लिए शुरू हुई तो वह भावुक हो गए, उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े. पंचूर गांव से उनकी अंतिम यात्रा हरिद्वार के लिए निकल चुकी है. इस दौरान वह अपने परिजनों के साथ अंतिम संस्कार से पहले घर में होने वाली क्रियाओं में शामिल रहे, सीएम योगी ने भावुक मन से मां को घर में अंतिम नमन किया और उनकी अर्थी को कंधा दिया. मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा चंडीघाट के लिए रवाना हो गई, जिसमें सीएम योगी के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं. 

पंचूर गांव से निकली अंतिम यात्रा 

सीएम योगी की मां सावित्री देवी की अंतिम यात्रा शनिवार सुबह करीब 7 बजे पंचूर स्थित पैतृक आवास से शुरू हुई है. मां के पार्थिव शरीर को फूलों से सजाया गया था, जैसे ही अर्थी उठी, पूरा गांव ‘हर हर महादेव’ और ‘राम नाम सत्य है’ के जयकारों से गूंज उठा. सीएम योगी अर्थी के साथ कुछ कदम चले, फिर वहीं खड़े होकर मां को जाते हुए देखते रहे. इस दौरान उनकी आंखें भर आईं. सीएम योगी ने अपने आंसू पोंछे, लेकिन फिर भी उनकी आंखें नम ही रहीं, वह काफी देर तक मौन खड़े रहे. मां के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए और माथा टेककर अंतिम प्रणाम किया.

रातभर मां के पास बैठे रहे सीएम योगी

इससे पहले वह कल शाम को ही अपने घर पहुंच गए थे, जहां तब से ही वह बेहद भावुक थे, मां के पार्थिव शरीर को देखकर उनकी आंखें नम हो गई थीं. उन्होंने पुष्प अर्पित किए और काफी देर तक मां को एकटक निहारते रहे. सीएम योगी पूरी रात मां की पार्थिव देह के पास ही बैठे रहे, उन्होंने परिजनों से बातचीत की थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर मां के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए सिर्फ तीन शब्द लिखे थे, ‘माँ… ॐ शांति’. वह कुछ समय पहले भी जब अपनी मां से मिलने पहुंचे थे, उन्होंने मां का आशीर्वाद लेते हुए फोटो शेयर किया था. 

पचूर गांव में ही रहती थी सीएम योगी की मां 

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी पचूर गांव में ही रहती थी.  बेटे के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने गांव में ही साधारण जीवन बिताया था, वह बेहद सरल, मिलनसार और सभी से घुल-मिल जाने वाली थीं. गांव के लोग बताते हैं कि वह हर किसी से अपनेपन से मिलती थीं. सीएम योगी की मां से आखिरी मुलाकात इसी साल 7 मई को हुई थी, जब वह पंचूर पहुंचे थे और मां का आशीर्वाद लिया था. उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि वह मुलाकात आखिरी होगी.  

ये भी पढे़ंः  रातभर मां के पार्थिव शरीर शरीर के पास बैठे रहे सीएम योगी, आज हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button