खबर

मुझसे शादी कर लो… दिल्ली की महिला इंफ्लुएंसर से शादी की जिद पर अड़े लड़के की पिटाई के बाद मौत | Delhi Man adamant about marryingsocial media influencer diesa after beaten by girl family



दिल्ली:

दिल्ली के मधु विहार से एक दिल दहलादेने वाला मामला सामने आया है. एकतरफा प्यार के चलते लड़का इंफ्लुएंसर नेहा बिष्ट से शादी करने की जिद में उसके घर तक पहुंच गया. जबरन घर में घुसकर वह शादी की बात करने लगा. ये बात लड़की के परिवार को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई. उन्होंने लड़के की जमकर पिटाई की. गंभीर रूप से घायल लड़के की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. वह पिछले नौ दिनों से अस्पताल में भर्ती था.

इंफ्लुएंसर के सोशल वीडियो देखता था लड़का

 मृतक की पहचान गाजीपुर जिले के रहने वाले अभिनव के रूप में हुई है. पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर महिला यूट्यूबर के पिता और एक पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच के मुताबिक, अभिनव कुछ महीने पहले भी महिला यूट्यूबर के घर गया था. उस समय उसने खुद को उनका प्रशंसक बताया था. वह चेन्नई की एक कंपनी में नौकरी करता था और महिला यूट्यूबर के वीडियो नियमित रूप से देखता था. धीरे-धीरे वह उससे एकतरफा प्यार करने लगा.

कौन हैं नेहा बिष्ट?

नेहा बिष्ट एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनकी हर रील पर लाखों व्यूज आते हैं. हाल ही में नेहा ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपनी सगाई और होने वाली शादी से जुड़े वीडियो और कंटेंट पोस्ट किए थे.

इंफ्लुएंसर से जबरन शादी की जिद पर अड़ा था लड़का

 पुलिस के मुताबिक, वह इस बात से नाराज था कि महिला किसी दूसरे युवक से शादी क्यों कर रही है, जबकि महिला यूट्यूबर उसे जानती तक नहीं थीं. मामले की जांच के बाद पुलिस ने यूट्यूबर के पिता और एक पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

नेहा के परिवार ने लड़के को बुरी तरह पीटा

पुलिस ने बताया कि महिला यूट्यूबर अपने परिवार के साथ मधु विहार इलाके में रहती हैं और जल्द ही उनकी शादी होने वाली है. पिछले कुछ हफ्ते से वह शादी से जुड़े वीडियो इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपलोड कर रही थीं. सात नवंबर को वह घर पर थीं. इसी दौरान अभिनव जबरन उनके घर में घुसकर शादी करने की जिद करने लगा. युवक की इस हरकत से परिवार के लोग भड़क गए और उन्होंने उसकी पिटाई कर दी. बाद में परिजनों ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अभिनव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया. हालत गंभीर होने पर उसे राजीव गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया, यहां 15 नवंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-‘बाहर मिलो, फिर बताता हूं’… फ्लाइट में देरी पर भड़के यात्री तो SpiceJet कर्मचारियों ने दी धमकी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button