खबर

भोपाल मेट्रो का नया टाइमटेबल लागू, अब हर 15 मिनट में मिलेगी, टिकट पर भी डिस्काउंट   | bhopal metro new timetable subhash nagar to aiims frequency ticket discount 


राजधानी भोपाल के लोगों के लिए मेट्रो के सफर से जुड़ी बड़ी और राहत भरी खबर है. कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) से हरी झंडी मिलने के बाद अब सुभाष नगर से एम्स स्टेशन के बीच दोनों ट्रैक पर मेट्रो का नियमित परिचालन शुरू हो गया है. नए सिग्नलिंग सिस्टम के लागू होने से सफर न केवल सुरक्षित होगा, बल्कि ट्रेनों की टाइमिंग भी एकदम सटीक रहेगी.

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने इसके लिए 25 जुलाई से नया टाइमटेबल भी लागू कर दिया है. नई व्यवस्था के तहत पीक आवर्स यानी सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक और शाम 5:30 से 7:00 बजे तक हर 15 मिनट पर मेट्रो की सुविधा मिलेगी. सामान्य समय में सफर करने वालों को चिंता की जरूरत नहीं है, उनके लिए हर 30 मिनट पर मेट्रो उपलब्ध रहेगी. 

भोपाल मेट्रो का नया टाइमटेबल क्‍या है? 

  • पहली मेट्रो: सुभाष नगर से सुबह 9:00 बजे और एम्स से सुबह 9:30 बजे छूटेगी.
  • आखरी मेट्रो: सुभाष नगर से शाम 6:30 बजे और एम्स से शाम 7:00 बजे रवाना होगी.
  • पीक आवर्स (हर 15 मिनट में): सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक और शाम 5:30 से 7:00 बजे तक हर 15 मिनट पर ट्रेन मिलेगी.
  • सामान्य समय: बाकी घंटों के दौरान हर 30 मिनट में मेट्रो उपलब्ध रहेगी.
  • सुभाष नगर से एम्स स्टेशन के बीच दोनों ट्रैक पर मिलाकर हर दिन कुल 50 ट्रिप संचालित किए जाएंगे.
bhopal metro new timetable subhash nagar to aiims

bhopal metro new timetable subhash nagar to aiims

यात्रियों को क्‍या फायदा मिलेगा?

मेट्रो के इस नए टाइमटेबल से दफ्तर आने-जाने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा. एम्स भोपाल आने वाले मरीजों व उनके परिजनों, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के यात्रियों, एमपी नगर के कोचिंग छात्रों तथा वल्लभ भवन, एसबीआई और आरबीआई जैसे प्रमुख दफ्तरों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए यात्रा पहले से अधिक आसान हो जाएगी.
bhopal metro new timetable aiims to subhash nagar

bhopal metro new timetable aiims to subhash nagar

दिल्ली-नोएडा से 6 घंटे में चित्रकूट, लिंक एक्सप्रेसवे बुंदेलखंड तक 10 बड़े शहरों को देगा हाईस्पीड कनेक्टिविटी, लखनऊ-आगरा को भी फायदा

भोपाल मेट्रो सफर करने पर क्‍या डिस्काउंट मिलेगा?

भोपाल मेट्रो में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) प्रणाली लागू है. यात्री MPMRCL मोबाइल ऐप, यूपीआई, क्यूआर कोड और ई-वॉलेट जैसे डिजिटल माध्यमों से कैशलेस टिकट खरीद सकते हैं. इसके अलावा, रिटर्न टिकट पर 5% और ग्रुप टिकट पर 10% की छूट दी जा रही है. वहीं ऐप के ई-वॉलेट रीचार्ज पर 8% से 15% तक अतिरिक्त बोनस का लाभ भी मिलेगा, जिससे यात्रा और भी किफायती बनेगी.

नर्मदा एक्सप्रेसवे: MP से 1200 KM का रूट, अमरकंटक, जबलपुर से अहमदाबाद तक जाएगा, 20 शहरों को तक कनेक्टिविटी






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button