खबर

भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ तो नेपाली पीएम ने जताया आभार, वायुसेना ने भेजी 10 टन राहत सामग्री | Indian Air Force steps assist with Nepal floods sends 10 tonnes of relief material Bihar and UP alert


नेपाल में आई अचानक बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है. कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है. पीएम मोदी ने नेता के पीएम से फोन पर बात करके उन्होंने मदद का भरोसा दिया है. जिस पर नेपाल के पीएम ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया है.

उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके फ़ोन कॉल और गहरी संवेदनाओं के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. इस मुश्किल समय में नेपाल के प्रति एकजुटता दिखाने वाले आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और मदद की उदार पेशकश की हम दिल से सराहना करते हैं. एकजुटता का यह भाव हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती के मज़बूत रिश्तों को दर्शाता है, जिन्हें हम बहुत महत्व देते हैं.

राहत सामग्री लेकर नेपाल पहुंची भारतीय वायुसेना

नेपाल में प्रभावित लोगों की सहायता के लिए भारतीय वायुसेना ने राहत अभियान शुरू किया है. वायुसेना के C-130J विमान के जरिए करीब 10 टन आवश्यक राहत सामग्री और मेडिकल सप्लाई नेपाल भेजी गई है. इसके अलावा C-17 और अन्य C-130 विमानों के माध्यम से अतिरिक्त राहत सामग्री भेजने की तैयारी की जा रही है. जरूरत पड़ने पर बचाव कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर भी तैयार रखे गए हैं. भारत ने एक बार फिर संकट के समय नेपाल के साथ खड़े रहने का संदेश दिया है.

वायु सेना ने भेजी सामग्री

वायु सेना ने भेजी सामग्री

अमित शाह ने बिहार और यूपी के मुख्यमंत्रियों से की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेपाल में आई बाढ़ को दुखद बताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने बिहार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात कर स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की. केंद्र सरकार ने दोनों राज्यों को लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं.

सीमावर्ती इलाकों में NDRF हाई अलर्ट पर

नेपाल में बाढ़ के असर को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है. स्थानीय प्रशासन, राहत एजेंसियों और NDRF की टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. बिहार और उत्तर प्रदेश सरकारों ने सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम शुरू कर दिए हैं.

नेपाल में भेजी सामग्री.

नेपाल में भेजी सामग्री.

गंडक नदी के निचले क्षेत्रों पर नजर

विशेषज्ञों के अनुसार नेपाल-चीन सीमा के पास अचानक आई बाढ़ या ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के कारण फुरके खोला और त्रिशूली नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है. आशंका जताई जा रही है कि इसका असर आगे चलकर भारत में गंडक नदी के निचले इलाकों तक पहुंच सकता है. इसी वजह से जल संसाधन विभाग और केंद्रीय एजेंसियां लगातार हालात की निगरानी कर रही हैं.

भारतीय नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी

नेपाल में कुछ भारतीय पर्यटकों के लापता होने की खबरों के बीच भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिक किसी भी सहायता या जानकारी के लिए +977 9851316807 और +977 9709107500 पर संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- छोटे भूकंप ने नेपाल का ये हाल किया, हिमालय में चीन बना रहा दुनिया का सबसे बड़ा बांध, ये साबित होगा वॉटर बम?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button