मध्य प्रदेश

55 की उम्र में प्यार का खुमार, प्रेमी संग महिला ने ली बेटे की जान


छिंदवाड़ा के कुंडीपुरा पुलिस क्षेत्र स्थित बनगांव में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां के मां ने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने ही बेटे की हत्या कर दी. बेटे ने मां को कई बार समझाया कि अपने से छोटे युवक से दूर रहे, लेकिन मां को ये बातें नगवार गुजरी और उसने अपने ही बेटे की हत्या की साजिश रच डाली. 

55 वर्षीय राजकुमारी कहार का दिल अपने से 25 साल छोटे नैनपुर निवासी 30 वर्षीय रोहणी नंदा पर आ गया. राजकुमारी के पति की दस साल पहले ही मृत्यु हो चुकी थी. राजकुमारी अपने छोटे बेटे 19 वर्षीय राजा कहार के साथ घर में रहती थी. प्रेमी रोहणी नंदा भी राजा के घर पर ही उसके साथ रहने लगा था.

इंदौर में साधु के वेश में ठगी, लिफ्ट लेकर युवक की सोने की चेन उड़ाई

बेटे की गला घोंटकर की हत्या

उम्र में छोटे प्रेमी को घर में रखने की इस बात को लेकर 19 वर्षीय बेटा राजा अक्सर अपनी मां से विवाद करता था. 16 अगस्त की रात को भी राजा ने रोहणी नंदा को घर से निकालने की बात कहते हुए मां से कड़ा विरोध जताया और बहस की. इस बात से चिढ़कर प्रेमी रोहणी नंदा और मां राजकुमारी ने मिलकर राजा को रास्ते से हटाने का खौफनाक षड्यंत्र रच डाला. रात में दोनों ने रस्सी से गला घोंटकर राजा की हत्या कर दी.

अगले दिन यानी 17 अगस्त को मां राजकुमारी और उसके प्रेमी ने मामले को छिपाने के लिए परिजनों और ग्रामीणों को यह झूठी कहानी सुनाई कि राजा अत्यधिक शराब के नशे में सोया था और सुबह उठा ही नहीं. इतना ही नहीं, दोनों आरोपी बिना किसी को शक हुए जल्दबाजी में राजा के अंतिम संस्कार की तैयारियों में भी जुट गए थे.

कैसे सामने आई सच्चाई?

हालांकि, स्थानीय लोगों को राजा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर गहरा संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को तुरंत सूचना दी गई. टाउन इंस्पेक्टर (टीआई) महेंद्र भगत की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि होते ही पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, जिससे पूरी सच्चाई खुलकर सामने आ गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कातिल मां राजकुमारी और उसके प्रेमी रोहणी नंदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस ने मामले की दी जानकारी

कुंडीपुरा टीआई महेंद्र भगत ने बताया कि17 अगस्त को बनगांव में राजा कहार नाम के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने पर कुंडीपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी. जांच के दौरान मृतक के गले पर गला घोंटने के निशान पाए जाने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर संदेहियों से पूछताछ की. पूछताछ में सामने आया कि मृतक की मां राजकुमारी कहार अपने पति की मृत्यु के बाद रोहिणी नाम के युवक के साथ रह रही थी, जिसका राजा लगातार विरोध करता था और उन्हें अलग होने या घर छोड़ने के लिए कहता था.

टीआई ने आगे बताया कि इसी विवाद से परेशान होकर मृतक की मां और उसके प्रेमी ने मिलकर राजा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया है.

सेवढ़ा सिविल कोर्ट में चोरों का धावा, कई कमरों के तोड़े ताले



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button