

AFMS SSC Medical Officer Recruitment 2026: भारतीय सेना (Indian Army) का हिस्सा बनकर देश सेवा करने का जज्बा रखने वाले मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए अच्छा मौका है. आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज (AFMS) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) मेडिकल ऑफिसर (Medical Officer) के 120 पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस (Short Notice) जारी किया है. ऐसे में आइए जानते हैं योग्यता और आवेदन प्रोसेस क्या है.
इस सरकारी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 नवंबर, 2026 से शुरू होगी. देश के योग्य महिला और पुरुष डॉक्टर्स इस भर्ती प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी नीचे विस्तार से पढ़ सकते हैं:
वैकेंसी डिटेल्स | Vacancy Details
इस भर्ती के तहत कुल 120 पदों को भरा जाएगा, जिन्हें पुरुष और महिला कैंडिडेट्स के लिए इस प्रकार विभाजित किया गया है-
पुरुष मेडिकल ऑफिसर (Male MO) के लिए 90 पद
महिला मेडिकल ऑफिसर (Female MO) के लिए 30 पद
जरूरी तारीखें
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट का इंतजार किए बिना समय पर अपना एप्लिकेशन पूरा करें-
- शॉर्ट नोटिफिकेशन की तारीख 7 नवंबर, 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की डेट 9 नवंबर, 2026
- ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 18 नवंबर, 2026
- आवेदन शुल्क भरने की लास्ट डेट 18 नवंबर, 2026
- एग्जाम की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी
योग्यता क्या चाहिए
सेना में डॉक्टर के इन पदों पर आवेदन करने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं होना आवश्यक है:
एजुकेशन क्वालिफिकेशन
उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री होनी अनिवार्य है.
आयु सीमा
31 दिसंबर, 2026 तक उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए. (न्यूनतम आयु सीमा लागू नहीं है). सेना के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी.
आवेदन शुल्क
सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क बेहद मामूली रखा गया है- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (General/OBC/EWS) के लिए 200 रुपये है
एससी, एसटी, दिव्यांग (SC/ST/PWD) के लिए 200 रुपये है
क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट या कैश कार्ड के जरिए ऑनलाइन फीस का भुगतान किया जा सकता है.
सिलेक्शन प्रोसेस
आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज (AFMS) में मेडिकल ऑफिसर बनने के लिए उम्मीदवारों को इन 4 स्टेप्स से गुजरना होगा:
शॉर्टलिस्टिंग
शैक्षणिक अंकों और योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों की छंटनी.
इंटरव्यू टेस्ट
शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स का इंटरव्यू.
डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन (Document Verification) किया जाएगा.
मेडिकल टेस्ट (Medical Examination) होगा
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
योग्य उम्मीदवार 9 नवंबर से AFMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकेंगे.
यह भी पढ़ें- JNU देगा रिसर्च और क्रिएटिव कामों के लिए हर महीने मिलेंगे 1 लाख रुपये, जानें कौन और कैसे कर सकता है अप्लाई





