खबर

आंध्र प्रदेश: 7 Km तक कंधे पर बेटी को ढोती रही मां, सड़क नहीं तो एंबुलेंस भी नहीं पहुंची, वीडियो वायरल | Mother Carries Sick Daughter For Kilometres Due To Incomplete Road In Andhra Pradesh



आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक मां को अपनी बीमार 12 साल की बेटी को इलाज के लिए करीब 7 किलोमीटर तक कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ा, क्योंकि गांव तक जाने वाली सड़क अधूरी है और भारी बारिश के बाद रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया था.

यह मामला विजयनगरम जिले के श्रुंगवरपुकोटा मंडल के दारापर्थी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले पल्लापु डुंगाडा आदिवासी बस्ती का है. बताया गया कि 12 वर्षीय संपूर्णा की तबीयत खराब हो गई थी. गांव तक वाहन नहीं पहुंच पाने के कारण उसकी मां जन्नी सुकरम्मा ने बेटी को अपने कंधों पर उठाया और लगभग 6.5 से 7 किलोमीटर का दुर्गम रास्ता तय कर पहाड़ी के नीचे पहुंचीं.

बुनियादी सुविधाएं भी नहीं

इसके बाद मां-बेटी ऑटो से एस. कोटा स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचीं, जहां बच्ची का इलाज कराया गया. उपचार के बाद जब वे वापस लौटीं, तब भी सुकरम्मा को अपनी बेटी को कंधे पर उठाकर घर तक ले जाना पड़ा. इस घटना की तस्वीरें और जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, पल्लापु डुंगाडा तक पहुंचने वाली 6.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करीब आठ साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत मंजूर किया गया था. इसके लिए शुरुआती तौर पर 4.90 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी गई थी. हालांकि, वन विभाग की अनुमति अवधि समाप्त हो जाने के कारण निर्माण कार्य बीच में ही रुक गया.

गांव में क्लिनिक बनाने का टेंडर अधर में

अधिकारियों ने बताया कि अब इस परियोजना की लागत बढ़कर 6.50 करोड़ रुपये हो गई है और नए सिरे से मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है. वहीं, दारापर्थी में एक ग्रामीण स्वास्थ्य क्लिनिक के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया भी जारी है.

गांव के लोगों का कहना है कि सड़क न होने के कारण बारिश के मौसम में उनका संपर्क आसपास के इलाकों से लगभग कट जाता है. सबसे ज्यादा परेशानी बीमारों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को होती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से लंबित सड़क परियोजना को जल्द पूरा करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: इमरान खान को देश छोड़ने वाले आदेश पर अंतरिम राहत बरकरार, बॉम्बे हाई कोर्ट ने बिना शर्त माफी मांगने को भी कहा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button