खबर

बॉक्स ऑफिस पर हॉरर फिल्मों की आंधी, ऑब्सेशन के बाद हॉन्टेड 3 डी की आंधी में उड़ी बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की फिल्में | Haunted 3D Echoes of the Past Box Office Collection Day 5 Vikram Bhatt’s horror drama emerges success


नई दिल्ली:

Haunted 3D Echoes of the Past Box Office Collection Day 5: लगता है हॉरर फिल्मों का दौर फिर से आ गया है. जहां बॉक्स ऑफिस पर कई नई और बड़े सितारों की  फिल्में ध्यान खींचने की होड़ में हैं, वहीं विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ अपने ओपनिंग वीक में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए रेस में बनी हुई है. ऑब्सेशन की धमाकेदार कमाई के बाद अब ये नई हॉरर फिल्म दर्शकों का ध्यान खींच रही है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. वहीं हाल में रिलीज हुई बड़े स्टार्स की फिल्में संघर्ष करती दिख रही हैं. ऐसा लग रहा है हॉरर कंटेंट बाकी कंटेट्स के मुकाबले दर्शकों का ज्यादा पसंद आ रहा है.

‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ का कलेक्शन डे 5

12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में अच्छे आंकड़े दर्ज करने के बाद सोमवार को पहली बार बड़ी गिरावट देखी. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘हॉन्टेड 3डी एकोज ऑफ द पास्ट‘ ने पिछले पांच दिन में बॉक्स ऑफिस पर 15.67 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इस तरह फिल्म का नेट कलेक्शन 13.35 करोड़ रुपये हो गया है. ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ ने पहले दिन 2.95 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 3.84 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 4.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 2.34 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 2.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें: सीएम बनने के बाद भी थलापती विजय को इस एक्टर ने बुलाया ‘डार्लिंग’, सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पद बदलता है, इंसान नहीं’

बड़े स्टार्स की फिल्मों को छोड़ा पीछे

ये ताजा आंकड़े तब आए हैं जब फिल्म को ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ जैसी दूसरी रिलीज फिल्मों से टक्कर मिल रही है. कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता ने पहले दिन 1 करोड़ की कमाई की और अब तक कुछ 5.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. जबकि दिलजीत दोसांझ की फिल्म मैं वापस आउंगा ने पहले दिन 1.65 करोड़ की कमाई की और अब तक 8.30 करोड़ की कमाई की है. इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि रिलीज से पहले सीमित प्रमोशन के बावजूद ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ का प्रदर्शन काफी अच्छा है. सोमवार को देश भर में फिल्म के लगभग 4,573 शो दिखाए गए, जो भीड़-भाड़ वाले रिलीज कैलेंडर के बावजूद थिएटर में इसकी लगातार मौजूदगी को दर्शाता है.

जैसे-जैसे फिल्म अपने पहले हफ्ते में आगे बढ़ रही है, ट्रेड एनालिस्ट इस बात पर नजर रखेंगे कि क्या यह अपनी रफ्तार बनाए रख पाती है और सोमवार को होने वाली आम गिरावट के बाद स्थिर हो पाती है या नहीं. विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’, 2011 की फिल्म ‘हॉन्टेड 3D’ का अगला भाग है, जो अपने समय की सबसे सफल हॉरर फिल्मों में से एक थी.

यह भी पढ़ें: आशा भोसले के 3 मिनट 39 सेकेंड के कल्ट गाने को ऑल इंडिया रेडियो-दूरदर्शन ने किया बैन, फिर भी मिला अवॉर्ड

फिल्म का बजट

हालांकि मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर प्रोडक्शन कॉस्ट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह फिल्म लगभग ₹15 करोड़ के अनुमानित बजट में बनी थी. फिल्म की कास्ट में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही चेतना पांडे और हेमंत पांडे भी अहम किरदारों में हैं. फिल्म की नेट कमाई पहले ही ₹11 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, ऐसे में आने वाले दिनों में इसका प्रदर्शन यह तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है कि यह अपने बताए गए बजट की भरपाई कितनी तेजी से करती है.

लेखक के बारे में

img

प्रियंका तिवारी

Consulting News Writer

2014 में पत्रकारिता की शुरुआत. चौथी दुनिया, सन्मार्ग, अमर उजाला, जनसत्ता जैसे संस्थानों में रिपोर्टिंग की बारीकियों को सीखा. फिल्म, टेक, हेल्थ, आर्ट ए…
और पढ़ें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button