खबर

बेतिया: सप्तक्रांति में विदेशी शराब तस्करी का भंडाफोड़, पैंट्री स्टाफ धराया; 60 बोतलें जब्त | Narkatiaganj Rail Police Seized Liquor Saptkranti Express Pantry Car staffs arrested



Beittiah News: बिहार के बेतिया जिले में पूरी तरह से शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर अवैध कारोबार को अंजाम देने में लगे हुए हैं. इसी बीच नरकटियागंज रेलवे पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से आ रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पेंट्री कार में छापेमारी कर शराब तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया. स्पेशल जांच अभियान के दौरान रेलवे पुलिस ने डाउन सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पेंट्री कार से अलग-अलग ब्रांड की कुल 60 बोतलें विदेशी शराब बरामद की, जिसे ट्रॉली बैग और दूसरे सामान में छिपाकर ले जाया जा रहा था.

पैंट्री कार तलाशी में मिली शराब की बड़ी खेप

मिली जानकारी के अनुसार नरकटियागंज रेल पुलिस के जरिए ट्रेनों में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत सप्तक्रांति एक्सप्रेस की पैंट्री कार की गहन तलाशी ली गई. जांच के दौरान पुलिस को कई संदिग्ध सामान मिले, जिसके बाद एक-एक करके कोच में रखे सभी बैग और केबिन की जांच  की गई. जिसमें पैंट्री कार में शराब की बड़ी खेप बरामद हुई.

पैंट्री कार स्टाफ धराया

रेल पुलिस की इस कार्रवाई से यह साफ संकेत मिला है कि ट्रेन की पैंट्री कार की आड़ में शराब तस्करी का संगठित खेल लंबे समय से संचालित किया जा रहा था. प्रारंभिक जांच में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क में और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी पहचान की जा रही है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. बरामद शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. रेल थाना प्रभारी दिनेश साहू ने कहा कि तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई के बाद रेलवे और रेल पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है.

Report: Jitendra kumar Gupta

यह भी पढ़ें: आदित्य शर्मा के परिजन से मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने फोन पर बातचीत की

यह भी पढ़ें:  बिहारः EOU की 8 घंटे की छापेमारी में अकाउंटेंट के घर से क्या-क्या मिला, बनाई थी अकूत संपत्ति




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button