

गर्मी से राहत दिलाने वाला बारिश का मौसम अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आता है. इस सीजन में कपड़े सुखाना सबसे ज्यादा मुश्किल हो जाता है. वहीं, जब बात जीन्स की आती है, तो इसे सूखने में कम से कम 2-3 दिन का समय लग जाता है. दरअसल, जीन्स का कपड़ा अन्य कपड़ों के मुताबिक थोड़ा मोटा होता है, जिसके कारण ये जल्दी सूखती नहीं है. इसी कड़ी में आज हम आपको ड्राय क्लीनिंग के 4 तरीके बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी जीन्स को एकदम फ्रेश रख सकते हैं. खास बात ये है कि इसमें जीन्स को भिगाए बिना साफ रख सकते हैं. आइए जानते हैं…
1. सफेद सिरके का करें इस्तेमाल
ड्राय क्लीन करने के लिए आप एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और सिरका मिलाएं. इसके बाद दोनों को अच्छे से मिला लें. इस मिश्रण में आप खुशबू के लिए कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल भी डाल सकते हैं. अब जीन्स पर इस मिश्रण का स्प्रे करें और पंखे की हवा में सूखने के लिए डाल दें. सूखने के बाद जीन्स से सभी तरह की बदबू चली जाएगी और जींस एकदम फ्रेश रह जाएगी.
2. दाग कैसे साफ करें?
कई बार लोग जीन्स पर लगे दाग को साफ करने के लिए पूरी ही जीन्स को भिगा देते हैं. लेकिन आप पूरी जीन्स धोने की जगह केवल दाग को साफ कर सकते हैं. इसके लिए आप पुराने टूथब्रश पर लिक्विड डिटर्जेंट या डिशवॉश लिक्विड लगाएं और दाग वाली जगह पर रगड़ें. फिर गीले कपड़े से पोंछ दें. इससे दाग हट जाएगा और बिगा भिगाए जीन्स साफ हो जाएगी.
3. बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
अगर बारिश में आपकी जीन्स से सीलन या बाकी किसी तरह की बदबू आ रही है तो आप ये तरीका अपना सकते हैं. इसके लिए पहले जीन्स को पहले अच्छे से फैला दें और बेकिंग सोडा छिड़कर एक घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद ब्रश या झटक कर सोडा को साफ कर दें. इससे बदबू और नमी चली जाएगी.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: बच्चे का IQ लेवल कैसे बढ़ाएं? डॉक्टर ने बताया बचपन से ही करें ये 5 काम, उम्र से ज्यादा होशियार होगा आपका बच्चा
यह भी पढ़ें: Niacinamide Serum किस काम आता है? Dermatologist ने बताया सीरम लगाते हुए 3 गलतियां कर दीं तो नहीं मिलेगा फायदा





