खबर

बारिश के बीच आसमान में मंडराता रहा राहुल गांधी का विमान, फिर सुरक्षित हुई लैंडिंग | Rahul Gandhi Flight Circles Over Lucknow Due to Bad Weather Before Safe Landing



लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी के मंगलवार को दिल्ली से लखनऊ आ रहे विमान को खराब मौसम की वजह से लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरने से पहले हवा में चक्कर लगाना पड़ा. राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिन के दौरे पर जाने के लिए लखनऊ आ रहे थे. सूत्रों ने बताया कि एअर इंडिया की एयरबस ए320 उड़ान के पहुंचने का तय समय दोपहर 3:30 बजे था, लेकिन यह चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब दोपहर 3:55 बजे उतरी.

क्यों लेट हुई फ्लाइट?

सूत्र ने कहा, ‘विमान तय समय से करीब 20-25 मिनट की देरी से दिल्ली से रवाना हुआ था. पहली बार संपर्क करने पर हल्की बारिश और कम वायुमंडलीय दबाव के कारण विमान उतर नहीं पाया और उसे हवा में चक्कर लगाना पड़ा.’ उन्होंने कहा, ‘ऐसे मौसम में यह एक सामान्य प्रक्रिया है.’

उन्होंने कहा, ‘हवा में चक्कर लगाने के करीब सात मिनट बाद विमान सुरक्षित रूप से उतर गया, जिसके बाद यात्री विमान से उतरे और अपनी-अपनी मंजिल के लिए रवाना हो गए.’

एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विमान के उतरने के बाद हवाई अड्डे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय पार्टी नेताओं ने गांधी का स्वागत किया जिनमें कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय समेत कई प्रमुख लोग शामिल थे. इसके बाद वे सड़क मार्ग से रायबरेली के लिए रवाना हो गए.

लोकसभा में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करने वाले गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे. बुधवार को वह जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल होंगे और अपने संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे.

यह भी पढ़ें: इंदौर छात्रों की गूंज: 1 लाख रजिस्ट्रेशन पर जश्‍न, राहुल गांधी के कार्यक्रम की परमिशन अभी तक नहीं





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button