खबर

बठिंडा में बीजेपी नेता डॉक्टर तरसेम गर्ग के क्लीनिक पर पेट्रोल बम से हमला, CM मान के दौरे से पहले बड़ी घटना | BJP leader Dr. Tarsem Garg clinic in Bathinda was attacked with petrol bombs, a major incident before CM Mann’s visit


बठिंडा में बीजेपी नेता डॉक्टर तरसेम गर्ग के क्लीनिक पर पेट्रोल बम से हमला, CM मान के दौरे से पहले बड़ी घटना

पंजाब के बठिंडा में बड़ी घटना

पंजाब के बठिंडा में डॉ. तरसेम गर्ग विशाल नगर में बने क्लीनिक पर पेट्रोल बम से हमला हुआ है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. उनकी क्लीनिक में आग लगाने की कोशिश की गई है. तरसेम गर्ग नगर निगम चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे. वह शहर के जाने माने डॉक्टर हैं. खास बात यह है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान बठिंडा का दौरा करने वाले हैं. उससे पहले यह घटना सामने आने से पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट पर है. 

डॉ. तरसेम गर्ग ने की कार्रवाई की मांग 

घटना के बाद डॉ. तरसेम गर्ग ने पुलिस से दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि यह घटना पंजाब और बठिंडा की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है. जिससे लोगों के मन में डर बना हुआ है. वहीं घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली है. पुलिस यहां मामले की जांच में जुटी है. तरसेम गर्ग की क्लीनिक और आसपास के स्थानों में लगे सीसीटीवी की जांच भी की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि यह मामला आपसी रंजिश का है या फिर यह पूरा राजनीतिक विवाद है. 

यह क्लीनिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऑफिस के बिल्कुल पास में बना हुआ है. वहीं मुख्यमंत्री के शहर में मौजूद होने और इस घटना के बाद फिलहाल बठिंडा का पूरा पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है. 

23 जून को बठिंडा दौरे पर हैं भगवंत मान

खास बात यह है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 23 जून को बठिंडा के दौरे पर जा रहे हैं. वह सोमवार की देर रात में ही बठिंडा आ गए थे. यहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. सीएम मान के दौरे के लेकर यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. क्योंकि बठिंडा बड़ा शहर हैं. ऐसे में सीएम मान के दौरे से पहले हुई पेट्रोल बम की इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. 

ये भी पढ़ेंः चुनाव से ऐन पहले पंजाब कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट, लेकिन क्या ये सही समय है?




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button