खबर

फरीदाबाद थार कांड, पिता की मौत के बाद बेटियों ने जारी किया Video, कहा-फोन लगाते रहे पुलिस नहीं आई | Faridabad Thar killed Shravan Kumar daughters have released video police accused of negligence



फरीदाबाद में शुक्रवार को तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दी थी. जिसमें 50 साल के श्रवण कुमार की मौत हो गई थी. घटना फरीदाबाद में सीकरी फ्लाईओवर के पास हुई थी. घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था. घटना के बाद अब इस मामले में श्रवण कुमार की दोनों बेटियों ने एक वीडियो जारी कर घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि आरोपी घटना स्थल से भाग गया था, उसे तीन दिन बाद गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत भी मिल गई. हमने इस मामले में पुलिस को कई बार कॉल किया था. लेकिन पुलिस से कोई मदद नहीं मिली. 

बेटियों ने जारी किया वीडियो 

मृतक श्रवण कुमार की दोनों बेटियों खुशी और कनिका न कहा ‘हमने कई बार फोन किया, लेकिन पुलिस से कोई मदद नहीं मिली. हमने उन्हें बताया कि हमें तुरंत एम्बुलेंस की जरूरत है, लेकिन उन्होंने हमसे कहा कि हम खुद एम्बुलेंस बुलाएं और उसका इंतजाम करें, हमें पुलिस से कोई मदद नहीं मिली थी. कनिका ने कहा कि यह पुलिस की तरफ से एक बड़ी चूक है, तीन दिन हो गए हैं. पुलिस के पास गाड़ी और सारी जानकारी है. लेकिन आरोपी को गिरफ्तारी के 3 दिन बाद ही जमानत मिल गई. दोनों लड़कियों ने मांग की है कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.’

थार छोड़कर भाग गया था ड्राइवर

घटना के बाद थार का ड्राइवर मौके पर ही गाड़ी छोड़कर भाग गया था. पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया था. लेकिन बाद में गिरफ्तारी के बाद उसे जमानत भी मिल गई है. लेकिन मृतक की बेटियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए. क्योंकि वह नशे में गाड़ी चला रहा था. उन्होंने इस मामले में सीएम से भी मदद की गुहार लगाई है. लड़कियों का कहना है पिता की मौत के बाद उनके परिवार में कमाने वाला कोई नहीं बचा है. पिता की कमाई से ही घर चलता था. 

बता दें कि पलवल निवासी श्रवण कुमार बल्लभगढ़ के सेक्टर-6 स्थित शिवालिक प्रिंटिंग में काम करते थे. शुक्रवार को वह रात के वक्त हर दिन की तरह अपनी ड्यूटी से वापस लौट रहे थे. तभी रास्ते में रात 8 बजे उन्हें सीकरी फ्लाईओवर के पास थार ने टक्कर मार दी थी. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था. लेकिन यहां उनकी मौत हो गई थी. 

ये भी पढे़ंः नोएडा सुपरनोवा सोसाइटी में नलों से आ रहे गंदे पानी का क्या मामला है? निवासियों की दर्द भरी दास्तां




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button