खबर

किचन से कभी खत्म न होने दें ये 4 फल, रोज खाने से बढ़ती उम्र में भी स्किन रहेगी जवां-जवां | Anti aging fruits Do you want to glowing skin these 4 fruist must eat every day


सुंदर दिखना भला किसे पसंद नहीं है. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान का असर सीधे हमारी सेहत के साथ चेहरे पर दिखने लगता है. उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां, बारीक रेखाएं और ग्लो कम होना आम बात है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन में रखी कुछ बहुत ही साधारण चीजें आपको लंबे समय तक जवां बनाए रख सकती हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना, बस अपनी डाइट में कुछ खास फलों को शामिल करके आप नेचुरल तरीके से ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही 4 फलों के बारे में जिन्हें आपको अपने किचन में हमेशा रखना चाहिए और रोजाना खाना चाहिए. 

कौन से फल खाने से स्किन हेल्दी रहती है-

​1. पपीता- (Papaya) 

​पपीता एक ऐसा फल है जो लगभग हर भारतीय किचन और बाजार में आसानी से मिल जाता है. पेट की सेहत के लिए पपीता किसी वरदान से कम नहीं है, और जैसा कि हम सब जानते हैं कि अगर पेट साफ रहेगा, तो चेहरे पर चमक खुद-ब-खुद आ जाएगी. पपीते में पपेन नाम का एंजाइम होता है जो डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है. इसके अलावा, इसमें विटामिन सी और विटामिन ई भरपूर मात्रा में होते हैं जो स्किन को अंदर से पोषण देते हैं और कसाव बनाए रखते हैं.  

Latest and Breaking News on NDTV

​2. सेब- (Apple) 

सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है. ये तत्व हमारे शरीर में मौजूद हानिकारक फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं जो स्किन की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं. सेब खाने से स्किन में कोलेजन का लेवल बना रहता है, जिससे स्किन टाइट और फ्रेश नजर आती है. 

​3. केला- (Banana) 

​केला सेहत के बेहत फायदेमंद फल में से एक माना जाता है. क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम, विटामिन ए, बी और ई पाए जाते हैं. ये सभी पोषक तत्व स्किन को नेचुरल नमी देते हैं और रूखेपन से बचाते हैं. केला खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और स्किन अंदर से हाइड्रेटेड रहती है. 

​4. संतरा- 

संतरा को विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है. विटामिन सी हमारी स्किन के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है क्योंकि, यह शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है. कोलेजन ही वह चीज है जो स्किन को जवां, मुलायम और चमकदार बनाए रखती है.

ये भी पढ़ें- कितने दिन पुरानी रोटी खा सकते हैं? बासी रोटी खाने के क्या फायदे होते हैं

ये वीडियो भी देखें-




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button