खबर

UP PGT भर्ती में बड़े बदलाव! OTR से लेकर सिलेबस और रिजर्वेशन नियमों से जुड़े हर सवाल का जवाब | UP PGT Bharti niyam OTR process to exam pattern eligibility and Reservation rules PDF FAQ



उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की तरफ से शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसमें बेसिक शिक्षा विभाग के तहत 11508 सहायक अध्यापकों और पीजीटी के 2607 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस बार पीजीटी परीक्षा में कई तरह के बदलाव किए गए हैं, जिनकी जानकारी आयोग की तरफ से विस्तार से दी गई है. इस भर्ती के लिए 18 सितंबर से आवेदन शुरू हो जाएंगे, जिसके बाद 15 और 16 दिसंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी. हम आपको पीजीटी भर्ती से जुड़े हर सवाल का जवाब देने जा रहे हैं. 

किस तारीख में क्या होगा?

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (OTR): 18 सितंबर 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख: 17 अक्टूबर 2026
  • आवेदन में संशोधन करने की आखिरी तारीख: 21 अक्टूबर 2026
  • परीक्षा की तारीख: 15 और 16 दिसंबर 2026

कितनी है आयुसीमा?

यूपी पीजीटी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम आयु 21 साल होनी चाहिए, वहीं अधिकतम आयु सीमा 62 साल है. 

कितनी मिलेगी सैलरी?

सैलरी की बात करें तो पे-मैट्रिक्स लेवल-8 के तहत वेतन दिया जाएगा. जो 47,600 से ₹1,51,100 तक है, साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे. 

किसके लिए कितना आवेदन शुल्क?

  • सामान्य/OBC/EWS: 1,500 रुपये
  • अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST): 750 रुपये
  • दिव्यांगजन (PH): 500 रुपये
  • फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से होगा 

वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) जरूरी

इस बार पीजीटी भर्ती परीक्षा के लिए OTR अनिवार्य है. फॉर्म भरने से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर One Time Registration (OTR) करना होगा. बिना इसके आवेदन नहीं किया जा सकता है. एक विषय और वर्ग के लिए एक ही फॉर्म भरा जा सकता है. फॉर्म सबमिट होने के बाद कैटेगरी, जेंडर और डेट ऑफ बर्थ में करेक्शन नहीं किया जा सकता है. 

किसके लिए कितना आरक्षण?

आरक्षण का फायदा सिर्फ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा. बाकी राज्यों के सभी अभ्यर्थी जनरल कैटेगरी में ही गिने जाएंगे. 

  • EWS कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 10% आरक्षण मिलेगा. EWS सर्टिफिकेट आवेदन करने से ठीक पिछले साल का होना चाहिए.
  • महिला अभ्यर्थियों के लिए जाति प्रमाण-पत्र पिता के पक्ष से होना चाहिए. 
  • SC, ST, OBC, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित, दिव्यांगजन और भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार आरक्षण मिलेगा.

क्या है एग्जाम पैटर्न?

  • लिखित परीक्षा 360 अंकों की होगी 
  • कुल 120 MCQs होंगे
  • 30 साल सामान्य ज्ञान से होंगे
  • 90 सवाल संबंधित विषय से पूछे जाएंगे
  • परीक्षा के लिए दो घंटे का समय मिलेगा 
  • हर सही उत्तर पर 3 नंबर मिलेंगे
  • गलत उत्तर या एक से ज्यादा गोले भरने पर 1 नंबर कटेगा 
  • इंटरव्यू के 40 नंबर जोड़े जाएंगे 

डॉक्यूमेंट अपलोड करने के लिए जरूरी बातें

सिग्नेचर सफेद बैकग्राउंड पर JPG/JPEG फॉर्मेट में 10 KB से 200 KB  तक अपलोड करें
पासपोर्ट फोटो 30 KB से 300 KB साइज में JPG/JPEG फॉर्मेट में अपलोड करें
सभी सर्टिफिकेट PDF फॉर्मेट में (50 KB से 500 KB) अपलोड होने चाहिए

ये भी पढ़ें – कौन हैं IPS संजुक्ता पराशर, जंगलों में एके-47 लेकर घूमने वाली जांबाज पुलिस अफसर, कोबरा कमांडो यूनिट की पहली लेडी बॉस बनीं




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button