खबर

बिहार: घर का ताला तोड़कर फिल्मी अंदाज में LJP(R) नेता को ले गई पुलिस, हाजीपुर मर्डर केस में गिरफ्तारी | bihar ljpr leader Antu Isser arrested Police broke home lock murder case nonbailable warrant


समस्तीपुर:

बिहार के समस्तीपुर में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(रा) के संसदीय बोर्ड के प्रदेश सचिव अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर थाने की पुलिस ने फिल्मी अंदाज में मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बहादुरपुर स्थित आवास पर तीन घंटे से ज्यादा वक्त तक छापेमारी की. इस दौरान उनके आवास को पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेर रखा था. देर शाम करीब 8:40 बजे पुलिस टीम अंट्टू ईस्सर को गिरफ्तार कर आवास से निकली, जहां से उसे नगर थाने ले जाया गया. देर रात गंगाब्रिज थाने की पुलिस भी नगर थाने पहुंची. पूरी कार्रवाई का नेतृत्व एसटीएफ के डीएसपी कर रहे थे.

जानकारी के मुताबिक, 21 अगस्त 2026 को वैशाली के एसीजेएम तृतीय सह सब-जज की कोर्ट से एलजेपी नेता कि गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया था. वारंट की कॉपी समस्तीपुर पुलिस को भी भेजी गयी थी.

Latest and Breaking News on NDTV
वारंट जारी होने के बाद से ही पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. इस बीच, मंगलवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कारोबारी के आवास पर दबिश दी. 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस टीम के आवास पर पहुंचने के जानकारी मिलते ही अंट्टू ईस्सर ने एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर खुद को छिपा लिया था. इसके बाद पुलिस ने दरवाजे का लॉक तोड़कर गिरफ्तारी की. हालांकि, आवास से किसी भी हथियार के बरामदगी की बात अब तक सामनें नहीं आई है.

क्या है पूरा मामला?

बताया जाता है कि 19 फरवरी को गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में गांधी सेतु के पिलर नंबर एक के पास खड़ी एक अल्टो कार से एक युवक का शव बरामद हुआ था. शव की पहचान जहानाबाद जिले के हुलासगंज निवासी मुरारी शर्मा के पुत्र भानु कुमार के रूप में हुई थी. इस मामले में गंगाब्रिज थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. जांच के दौरान अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग मामले में भानु की कथित संलिप्तता के संकेत मिलने की बात सामने आई थी. इसी मामले में भानु की मौत अंट्टू ईस्सर की गोली से होने का दावा भी किया गया था. इसके बाद आरोपी के तौर पर अंट्टू ईस्सर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था.

ये भी पढ़ें: समस्तीपुर में शराब छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, 6 पुलिसकर्मी घायल

अंट्टू ईस्सर के घर पर हुई थी फायरिंग

17 फरवरी की शाम करीब साढ़े नौ बजे एक अल्टो कार और चार बाइक पर सवार बदमाशों ने लोजपा (रा) नेता अंट्टू ईस्सर के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इस घटना में अंट्टू ईस्सर बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके साथ मौजूद साथी शुभम सिंह उर्फ ईशू गोली लगने से जख्मी हो गए थे.

(Report- Avinash Kumar)

ये भी पढ़ें: IPS भानु प्रताप सिंह की लव स्टोरी: जिस पूजा ने घर से भागकर की शादी, वो अब मांग रहीं न्‍याय




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button