खबर

घर साफ करने के बाद भी धूल जल्दी क्यों जम जाती है? सिर्फ गंदगी नहीं, ये वजहें भी जिम्मेदार | ghar par allergy se rahat kaise paye expert tips home remedies



धूल, परागकण, पालतू जानवरों की रूसी और धूल के कण जैसी चीजें कई लोगों में एलर्जी की समस्या बढ़ा सकती हैं. इसके कारण बार-बार छींक आना, नाक बहना, नाक बंद होना, आंखों से पानी आना या खुजली जैसी परेशानियां हो सकती हैं. खास बात यह है कि एलर्जी बढ़ाने वाले कण घर के अंदर भी मौजूद हो सकते हैं. ऐसे में घर के वातावरण को साफ और नियंत्रित रखना काफी मददगार हो सकता है. जूते घर के बाहर उतारना, हवा को साफ रखने के लिए एचईपीए फिल्टर का इस्तेमाल, बिस्तर की नियमित सफाई और कमरे की नमी नियंत्रित रखना जैसे आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं.

घर में आने से पहले जूते बाहर उतारें

एक्सपर्ट ने बताया कि धूल जूतों के साथ घर के अंदर आ सकतीहैं. इसलिए दरवाजे पर आसानी से साफ होने वाली रबर की चटाई रखें और बाहर से आने वाले लोगों से भी जूते बाहर उतारने के लिए कहें. इसके अलावा, HEPA फिल्टर हवा में मौजूद बहुत छोटे कणों को पकड़ने में मदद कर सकता है. यह खासतौर पर पालतू जानवरों की रूसी और परागकण जैसे एलर्जी ट्रिगर को कम करने में उपयोगी हो सकता है. कमरे के आकार के हिसाब से सही क्षमता वाला उपकरण चुनना जरूरी है.

एसी और हीटर का बदलते रहें फिल्टर

साथ ही, घर के हीटिंग सिस्टम में अच्छे गुणवत्ता वाले फिल्टर का इस्तेमाल करें. स्रोत के अनुसार, MERV 7 से 13 रेटिंग वाले फिल्टर विकल्प हो सकते हैं. फिल्टर को नियमित रूप से बदलना भी जरूरी है. ताकि सिस्टम ठीक से काम करता रहे.

ये भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई

यह भी पढ़ें:- लोहे की कढ़ाई में काली मेहंदी कैसे बनाएं? Bharti Singh ने बताया सफेद बालों को काला करने का 100% नेचुरल तरीका

नाक की सफाई में मदद कर सकता है नेति पॉट

एलर्जी के कारण नाक बंद होने या बहने पर नमक मिले गुनगुने पानी से नाक की सफाई की जा सकती है. इसके लिए हमेशा आसुत या स्टेराइल पानी का इस्तेमाल करें. नल के पानी को उबालकर ठंडाा करने के बाद भी इस्तेमाल कियाा जा सकता है.

घर की नमी 40 से 50 फीसदी रखें

साथ ही, धूल के कण यानी डस्ट माइट ज्यादा नमी वाले वातावरण में पनप सकते हैं. वहीं बहुत सूखी हवा नाक में जलन बढ़ा सकती है. इसलिए घर की नमी करीब 40 से 50 फीसदी के बीच रखना बेहतर मानाा जाता है.

बिस्तर की सफाई पर दें खास ध्यान

गद्दे और तकिए में मौजूद धूल के कण एलर्जी को बढ़ा सकते हैं. बिस्तर की चादर और कवर को सप्ताह में कम से कम एक बार गर्म पानी में धोना और गद्दे-तकिए पर एलर्जेन-प्रूफ कवर लगाना मददगार हो सकता है. अगर एलर्जी के लक्षण लगातार बने रहें, सांस लेने में परेशानी हो या लक्षण गंभीर हों तो घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर से सलााह लेना जरूरी है.

यह भी पढ़ें:- Money Plant को पानी में कैसे उगाएं? गार्डिंग एक्सपर्ट ने बताया पानी में मनी प्लांट बढ़ नहीं रहा हो तो क्या करे





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button