खबर

प्रियंका की जगह राहुल को राजनीति में प्राथमिकता क्यों? सोनिया ने किताब में किया खुलासा | Why Sonia gandhi prefer Rahul to Priyanka in politics Revealed in her book belonging a journey of love



नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में अपने बच्चों राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री का भी जिक्र किया है. उन्होंने किताब में इस सवाल का भी जवाब दिया है कि आखिर राहुल को राजनीति में प्राथमिकता क्यों दी. आज जारी सोनिया की किताब में उनके जीवन से जड़े कई बातें सामने आई हैं. 

राहुल को क्यों दी प्राथमिकता? 

किताब के चैप्टर 35 में सोनिया ने राहुल की राजनीति में एंट्री का जिक्र किया है. उन्होंने लिखा है कि राहुल गांधी को काफी समय से राजनीति में रुचि थी. अपनी बेटी प्रियंका गांधी के लिए उन्होंने लिखा कि वो मेरे चुनाव और संसदीय क्षेत्र के काम में हाथ बांटती थी. सोनिया ने किताब में आगे लिखा है कि लेकिन उनकी प्राथमिकता अपने छोटे बच्चों की परवरिश और बुद्धिस्ट स्टडीज में पीजी डिप्लोमा करना था. अमेठी के दौरे के दौरान ही राहुल गांधी ने लोगों के प्रतिनिधि के रूप में काम करने का फैसला किया. 

राजीव को रोका था, राहुल को नहीं 

सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा है कि उन्होंने अपने पति राजीव गांधी को राजनीति में आने से रोकने के लिए मैं गिड़गिड़ाई तक थीं. लेकिन उन्होंने राहुल को नहीं रोका. सोनिया ने कहा कि हमारे विरोधियों ने हमेशा राहुल पर हमला किया. सोनिया ने किताब में लिखा कि राहुल पर हमले के पीछे पर्दे के पीछे से पार्टी के कुछ असंतुष्ट लोग भी मदद कर रहे थे. पार्टी के कुछ पुराने नेताओं की तरफ से प्रतिरोध भी हुआ था. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की स्पष्टवादिता और बेबाकी के साथ हर कोई सहज नहीं था. सोनिया ने लिखा कि कुछ नेता ऐसे भी थे जिन्हें लगता था कि दृढ़ सेक्युलर स्टैंड से बहुसंख्यक आबादी में कांग्रेस को नुकसान होगा. 

राहुल पर हमले को लेकर दुखी थीं सोनिया 

सोनिया ने राहुल गांधी की निजी छवि को लेकर किए गए हमले का भी किताब में जिक्र किया है. उन्होंने किताब राहुल पर हमले को लेकर नाराजगी भी जताई है. उन्होंने लिखा है कि जिस व्यवस्थित तरीके से राहुल गांधी की एक नासमझ छवि बनाने की कोशिश हुई, यह देख कर दिल टूट गया.  उन्होंने आगे लिखा कि बहन प्रियंका के रूप में उसे ताकत का स्तंभ और सबसे करीबी दोस्त मिला.  सोनिया ने किताब में आगे लिखा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. सीडब्ल्यूसी ने मुझे अध्यक्ष के तौर पर नामित किया. इस बात से राहुल गांधी नाराज हुए थे. 

यह भी पढ़ें | “न राहुल तैयार थे न प्रियंका”, मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री बनने और सोनिया गांधी के पद छोड़ने का किस्‍सा

यह भी पढ़ें | जैसे मेरे दिल में छुरा घोंप दिया गया हो… सोनिया ने किस घटना पर लिखी ये बात? किताब बिलॉन्गिंग के किस्से





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button