
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी का खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है. उन्होंने बताया कि वो 41 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं. इसी बीच अब उनका इंटरनेशनल इवेंट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया.
दरअसल, पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में डेब्यू किया. इसमें वो इम्यूनिटी इंपैक्ट प्रोग्राम का हिस्सा बनी थीं और सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया. इसी इवेंट से अभिनेत्री का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें कैमरे के सामने पोज देते और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया.
mahira can truly never go wrong with a saree! And that baby bump makes the look even more special 🥹🤍 🪬 pic.twitter.com/mtfbW4Je2j
— asra. (@intezaar_thaa) September 13, 2026
यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ के आगे दम नहीं दिखा पा रही ‘मिर्जापुर द मूवी’, जानें संडे कलेक्शन
माहिरा को इस दौरान साड़ी में स्पॉट किया गया. वो ग्रीन कलर की हैवी वर्क वाली साड़ी में नजर आईं. इसमें उनका लुक देखते ही बन रहा था. उन्होंने अपने लुक को हैवी ईयरिंग्स के साथ कंप्लीट किया था. प्रेग्नेंसी का ग्लो एक्ट्रेस के चेहरे पर साफ तौर से देखने के लिए मिल रहा था.
माहिरा खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की बेबी बंप में फोटो
इसके अलावा माहिरा खान ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आईं. इस दौरान उन्हें पर्दे के पीछे बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था. एक्ट्रेस ने इसे साझा करने के साथ ही लिखा, ‘हम अपनी जिंदगी में कुछ प्लान्स बनाते हैं लेकिन अंत में अल्लाह के प्लान ही सबसे ऊपर होते हैं.’ देखते ही देखते उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
यह भी पढ़ें: टीवी एक्टर्स के सपोर्ट में उतरे मुकेश छाबड़ा, रोहित रॉय के ‘डस्टबिन मीडियम’ कमेंट पर किया पलटवार
माहिरा खान की दूसरी शादी
बहरहाल, अगर माहिरा खान की दूसरी शादी के बारे में बात की जाए तो एक्ट्रेस ने 2023 में बिजनेसमैन सलीम करीम के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. ऐसे में कपल अपने पहले बच्चे का वेलकम करने जा रहा है. एक्ट्रेस ने इसके पहले साल 2007 में पाकिस्तानी अभिनेता और निर्देशक अली अस्करी से शादी की थी. अभिनेत्री ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी. इस रिश्ते उनका एक बेटा अजलान अस्करी है, जिसका जन्म 2009 में हुआ था. माहिरा और अली का तलाक साल 2015 में हुआ था.