खबर

पतियों के लिए बिग बी की मजेदार चेतावनी, पत्नी से भूलकर भी मत कहना ये बात, वरना जूता-चप्पल और बेलन सब हो जाएंगे तैयार | amitabh bachchan funny advice for married men never say this to your wife if you want to avoid fights



मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों और दमदार एक्टिंग के लिए तो मशहूर हैं ही लेकिन उनकी हाजिरजवाबी भी लोगों को खूब पसंद आती है. जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह अपनी बातों में ऐसा मजाक जोड़ देते हैं कि सामने बैठे लोग हंसने लगते हैं. इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में भी अमिताभ का यही अंदाज देखने को मिल रहा है.  शो में प्रतिभागियों के साथ बातचीत करते हुए वह कई बार अपनी जिंदगी और परिवार से जुड़े किस्से भी सुनाते हैं. हाल ही में एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए उन्होंने शादीशुदा पुरुषों को ऐसी सलाह दी, जिसे सुनकर वहां मौजूद दर्शक हंस पड़े.

दरअसल, शो में अमिताभ एक कंटेस्टेंट से बात कर रहे थे. उन्होंने देखा कि कंटेस्टेंट को अपनी पहली मुलाकात और शादी की सालगिरह की तारीख अच्छी तरह याद थी. कंटेस्टेंट की इस बात से वह काफी प्रभावित हुए. इसके बाद उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए वहां मौजूद सभी पतियों और घर पर शो देख रहे शादीशुदा पुरुषों को एक जरूरी सलाह दे दी.

अमिताभ ने कहा, “जितने भी यहां पति लोग हैं, एक बात ध्यान से सुन लीजिए. जिस दिन आपका ब्याह हुआ था अपनी पत्नी के साथ, सारी दुनिया को भूल जाइए; उस डेट को कभी मत भूलिएगा. यह बहुत जरूरी तारीख है. पत्नियां कई बार पूछ सकती हैं कि आपको शादी की तारीख याद है या नहीं.” अमिताभ ने कहा, ‘और कहीं आपने गलती कर दी, भाई साहब, तो जूता, चप्पल, और बेलन सब चल पड़ेंगे.’ उनकी यह बात सुनते ही शो का माहौल हंसी से भर गया.

अमिताभ कई बार अपनी शादीशुदा जिंदगी के किस्से साझा करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने बताया था कि जब शूटिंग की वजह से उन्हें घर पहुंचने में देर होने वाली होती है, तो वह पहले से ही परिवार को इसकी जानकारी दे देते हैं. ऐसा करने से घर पहुंचने पर उनसे ज्यादा सवाल-जवाब नहीं होते.

बिग बी ने घर के काम को लेकर भी एक दिलचस्प बात बताई थी. उन्होंने कहा था कि अगर घर में स्टाफ नहीं होता, तो वह खुद घर के काम संभाल लेते हैं. हालांकि उन्हें खाना बनाना नहीं आता, ऐसे में कई बार वह जया से अपने लिए कुछ बनाने के लिए कह देते हैं.

यह भी पढ़ें: उदित नारायण के 10 सदाबहार गाने, बूढ़ों से लेकर जवान तक की प्लेलिस्ट में होता है शामिल, नंबर 7 सबसे यादगार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button