खबर

पंजाब कांग्रेस में बड़ी हलचल, माकन, नटराजन और जाटव को सौंपी कमान, सियासी नब्ज टटोलने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त | Punjab Congress Maken, Natarajan, and Jatav observers appointed


नई दिल्ली:

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा किया है. पार्टी ने अजय माकन, मीनाक्षी नटराजन और भजन लाल जाटव को पंजाब का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.  दरअसल, प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर खींचतान तेज हो गई है, जहां एक गुट मौजूदा अध्यक्ष राजा वाडिंग की जगह पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहता है, जबकि दूसरा गुट इसका विरोध कर रहा है. इस बीच विजय इन्द्र सिंगला भी इस पद की दौड़ में शामिल बताए जा रहे हैं

माकन की अगुवाई में एक कमेटी गठित

सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं, बल्कि विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा को बदलने पर भी विचार किया जा रहा है. आगामी करीब 8 महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व कोई बड़ा फैसला लेने से पहले जमीनी हालात का आकलन करना चाहता है. इसी उद्देश्य से अजय माकन की अगुवाई में एक कमेटी गठित की गई है, जो पार्टी नेताओं से रायशुमारी कर अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेगी. इसके आधार पर संगठन में संभावित बदलावों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने माकन, नटराजन और जाटव को पंजाब के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य का आकलन करने और रिपोर्ट देने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया. माकन कांग्रेस के कोषाध्यक्ष, नटराजन पार्टी की तेलंगाना प्रभारी और जाटव राजस्थान के करौली-धौलपुर लोकसभा सदस्य हैं.

कांग्रेस नेतृत्व ने पिछले कुछ सप्ताह में पंजाब को लेकर दो बैठकें की हैं. पार्टी ने इस बात से भी इनकार किया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कोई बदलाव होगा.

ये भी पढ़ें : झारखंड राज्यसभा चुनाव में तीसरे उम्मीदवार की इंट्री-क्या है इनसाइड स्टोरी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button