खबर

न हिंदी, न बॉलीवुड, फिर भी प्राइम वीडियो पर नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड, फिल्म में देखेंगे कैसे की जाती है खजाने की रक्षा, 7.4 है IMDB रेटिंग | Neither Hindi nor Bollywood trending at number one on Prime Video film nagbandham see how a treasure is guarded


नई दिल्ली:

ओटीटी पर हर हफ्ते कई नई फिल्में रिलीज होती हैं. जिनकी अलग कहानी की वजह से लोगों का ध्यान उनकी तरफ खिंचता है. अगर आपको भी प्राचीन, रहस्य से भरी फिल्में देखना पसंद है तो आपको आज हम बताएंगे एक ऐसी फिल्म के बारे में जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है. इन दिनों प्राइम वीडियो पर नंबर 1 पर एक फिल्म ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म की खास बात ये है कि न ही ये बॉलीवुड की है, न तो हिंदी में लेकिन इसके बावजूद भी दर्शक इसको खूब पसंद कर रहे हैं. 

न हिंदी, न बॉलीवुड, फिर भी क्यों छाई है फिल्म

अगर आपको भी एडवेंचर, रहस्य और खजाने से जुड़ी फिल्में देखना पसंद है, तो प्राइम पर ट्रेंड कर रही ‘नागबंधम’ आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. इस फिल्म आपको को आप तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में देख सकते हैं. अलग भाषा में होने के बावजूद भी इस फिल्म की कहानी और विजुअल ने देशभर के दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक रहस्मयी खजाने के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है. जिसकी रक्षा काफी पुराने समय से एक प्राचीन नाग शक्ति कर रही है. इस फिल्म में रूद्र नाम के लड़के की कहानी दिखाई गई है. जिसकी बहन की शादी में खजाने को खोजने वाला एक शख्स हमला कर देता है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे खजाने की तलाश करते हुए लोग कठिन परिशानियों और शक्तियों का सामना करते हैं. 

खजाने की तलाश में उन्हें कई ऐसे राज पता चलते हैं जो उनकी सोच को बदल देते हैं. कहानी में हर समय पर रोमांच और रहस्य और इसमें आए दिलचस्प मोड़ दर्शकों को फिल्म से आखिर तक बांधे रखते हैं. 

ये भी पढ़ें: हर साल आता है इस एक्शन सीरीज का नया सीजन, 6 फुट 3 इंच का धांसू मुक्केबाज, Prime Video कर सकता है मजा खराब

स्टार कास्ट है फिल्म की बड़ी ताकत

फिल्म की स्टार कॉस्ट विराट कर्णा, नभा नेटेऐश्वर्या मेनन, जगपति बाबू, मुरली शर्मा, महेश मांजेरकर और ऋषभ साहनी ने अपनी एक्टिंग से लोगों को फिल्म में बाधें रखा है. फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक नामा ने किया है. इसको NIK स्टूडियोज के बैनर तले किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता ने प्रोड्यूस किया है. हर फिल्म के एक्टर ने अपने रोल को बखूबी निभाया है.

शानदार विजुअल्स और वीएसएक्स

इस फिल्म की खासियत इसके शानदार विजुअल इफेक्ट्स और सिनेमैटोग्राफी है. फिल्म में दिखाए गए प्राचीन मंदिर, गुफाएं, जंगल और नाग शक्ति ने इस फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं. अगर आपको पीरियड ड्रामा और हिस्ट्री से जुड़ी हुई फिल्में पसंद हैं तो ये आपको पसंद आएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Youtube

IMDb पर फिल्म को 7.4 रेटिंग मिली है. 

फिल्म का बजट और कमाई

फिल्म के बजट की बात करें तो इसकी बजट लगभग 100 से 110 करोड़ के बीच है. वहीं फिल्म की भारत में अब तक की कमाई 22.30 करोड़ है. वहीं वर्ल्ड वाइड ये फिल्म अब तक 27.31 करोड़ की कमाई कर चुकी है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button