खबर

दिवाली के दिन आखिरी मेट्रो सेवा रात 10 बजे तक ही चलेगी, DMRC ने सभी मेट्रो लाइनों को लेकर दी जानकारी | Delhi Metro Timing on Diwali last Train SERVICE TO COMMENCE AT 10 PM FROM TERMINAL STATIONS OF ALL LINES ON DIWALI says DMRC



नई दिल्ली:

आठ नवंबर यानी रविवार को दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सेवाओं के समय में बड़ा संशोधन किया है. दिवाली की शाम को देखते हुए सभी मेट्रो लाइनों पर आखिरी मेट्रो रात 10 बजे ही टर्मिनल स्टेशनों से चलेगी, जो आम तौर पर  11 बजे चलती है. वहीं, पिंक, मजेंटा और ग्रे लाइन पर सुबह की सेवा 7 बजे के बजाय 1 घंटा पहले यानी सुबह 6 बजे शुरू हो जाएगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि 8 नवंबर यानी रविवार को दिवाली के दिन यात्रियों की सुविधा और शाम के पर्व आयोजनों को ध्यान में रखते हुए मेट्रो सेवाओं के प्रस्थान और समापन के समय में बड़ा बदलाव किया गया है.

डीएमआरसी के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस विभाग की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, दिवाली की रात मेट्रो ट्रेन सेवाएं तय समय से एक घंटा पहले समाप्त हो जाएंगी. हालांकि, सुबह की यात्रा को आसान बनाने के लिए कुछ प्रमुख लाइनों पर परिचालन एक घंटा पहले शुरू किया जाएगा.

सुबह 6 बजे से शुरू होंगी ये 3 मेट्रो लाइनें

आम तौर पर रविवार के दिन दिल्ली मेट्रो की सेवाएं टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 7 बजे शुरू होती हैं, लेकिन दिवाली के दिन यात्रियों को सहूलियत देने के लिए तीन प्रमुख लाइनों पर मेट्रो सुबह 6 बजे ही यानी 1 घंटा पहले से चलने लगेंगी. इनमें मजलिस पार्क से मजलिस पार्क और शिव विहार रूट पर चलने वाली पिंक लाइन, बॉटनिकल गार्डन से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन एवं मजलिस पार्क से दीपाली चौक रूट पर चलने वाली मजेंटा लाइन और द्वारका कांकरोला से ढांसा बस स्टैंड रूट पर चलने वाली 
ग्रे लाइन शामिल है. 

रात 10 बजे ही मिलेगी आखिरी मेट्रो

दिवाली की शाम को परिवार के साथ त्योहार मनाने और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने रात की सेवाओं के समय में कटौती की है. लिहाजा, इस दिन सभी मेट्रो लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी मेट्रो ट्रेन रात 10 बजे रवाना होगी. आमतौर पर सभी टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी मेट्रो रात 11 बजे छूटती है, लेकिन 8 नवंबर को यह 10 बजे ही अपनी यात्रा समाप्त कर देगी. 

यह भी पढ़ें- स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों में नहीं मिलेगा तत्काल टिकट! ना फ्लेक्सी फेयर, न डायनेमिक किराया; जानिए कोच और रिजर्वेशन के नए नियम

डीएमआरसी के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस के मुख्य कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने यात्रियों से अपील की है कि वे दिवाली के दिन अपनी यात्रा की योजना इस संशोधित टाइमटेबल के मुताबिक ही बनाएं. यात्री किसी भी अतिरिक्त जानकारी या अपडेट के लिए डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल भी देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Diwali 2026 Dry Day: दिवाली पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, दिल्ली-UP में बार और रेस्तरां के लिए क्या हैं नियम? पढ़ें पूरी रिपोर्ट




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button