

सलमान खान का मातृभूमि देखने वालों को तोहफा
NDTV
सलमान खान एक बार फिर से पर्दे पर एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं. उनकी बहुचर्चित फिल्म मातृभूमि 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अपनी इस फिल्म के साथ भाईजान ने नया प्रयोग किया है. साथ ही 75 साल की उम्र के दर्शकों को खास तोहफा भी दिया है. उन्होंने सलमान खान मातृभूमि के ट्रेलर इवेंट में खुलासा किया है कि 75 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों के लिए उनकी फिल्म की टिकट सिर्फ 11 रुपये की रहेगी.
ट्रेलर इवेंट में मातृभूमि की रिलीज को लेकर जब सवाल किया गया कि तो मेकर्स ने बनाया कि VFX की वजह से देरी हुई. मेकर्स का कहना है कि आजकल दर्शक फिल्मों में दिखाए जाने वाले विजुअल इफेक्ट्स को लेकर काफी सजग हो गए हैं. वह हर छोटे-बड़े सीन्स पर बारीकी से नजर रखते हैं. ऐसे में मेकर नहीं चाहते कि फिल्म का कोई भी VFX शॉट कमजोर लगे या दर्शकों को उसमें किसी तरह की कमी महसूस हो.
मेकर ने कहा है कि मातृभूमि की शूटिंग लद्दाख की खूबसूरत लोकेशन पर हुई है और हमारी कोशिश है कि बड़े पर्दे पर दर्शकों को ऐसा शानदार विजुअल अनुभव मिले, जो उन्हें हैरान कर दे. फिल्म को बेहद खूबसूरती से शूट किया गया है और हम चाहते हैं कि हर सीन दर्शकों पर अपनी छाप छोड़े.
इसके अलावा, फिल्म की शूटिंग में उम्मीद से ज्यादा समय लगने की एक वजह एक्ट्रेस के साथ हुई घटना भी रही. शुरुआत में हमने फिल्म की शूटिंग 45 से 50 दिनों में पूरी करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन घटना के बाद उन्हें लंबे समय तक फिजियोथेरेपी करानी पड़ी. इस वजह से शूटिंग का शेड्यूल प्रभावित हुआ और फिल्म की रिलीज भी टलती चली गई.
पूरी स्टोरी पढ़ें





