खबर

द‍िल्‍ली के केशवपुरम में युवती के स‍िर में गोली मारकर हत्‍या, सहकर्मी ने द‍िया वारदात को अंजाम | 20 year old girl shot dead over one sided love in keshav puram delhi



राजधानी द‍िल्‍ली में युवती की हत्‍या का सनसनीखेज मामल सामने आया है. बताया जा रहा है क‍ि एकतरफा प्‍यार में सहकर्मी ने ही युवती को गोली मार दी. घटना की सूचना पर पुल‍िस और क्राइम टीम मौके पर पहुंच गई है. आरोपी फरार है. उसकी ग‍िरफ्तारी के ल‍िए पुल‍िस की टीमें दब‍िश दे रही हैं. 

घटना नॉर्थ वेस्ट द‍िल्‍ली के केशवपुरम इलाके की है. पुल‍िस के मुताब‍िक, केशव पुरम पुलिस स्टेशन को एक PCR कॉल मिली, जिसमें दिल्ली के केशव पुरम के शांति नगर में बिल्डिंग नंबर 1860/139 में एक युवती की हत्या की सूचना दी गई थी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. जांच के दौरान, बिल्डिंग की तीसरी मंज‍िल पर एक कमरे में युवती का शव खून से लथपथ हालत में मिला. उसके सिर पर गोली लगने का निशान था.

मृतक युवती की उम्र 20 साल थी. वह उस बिल्डिंग में दिन के समय केयरटेकर का काम करती थी. शुरुआती जांच में पता चला कि उसी बिल्डिंग में रात के समय केयरटेकर का काम करने वाला सौरभ, युवती के साथ रिलेशनशिप में था. आशंका जताई जा रही है क‍ि क‍िसी निजी मामले को लेकर दोनों के बीच बहस हुई. इसके बाद सौरभ ने युवती के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. घटनास्थल की जांच के लिए क्राइम टीम और FSL टीम को बुलाया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.

भारत नगर में युवक की चाकू से हत्‍या

उधर, भारत नगर इलाके में एक पार्क में बैठे युवक और युवती पर जानलेवा हमला किया गया. जानकारी के मुताबिक,  4 से 5 की संख्या में आए बदमाशों ने पहले युवती के साथ छेड़खानी की. जब युवक और युवती ने इस बात का विरोध किया, तो बदमाशों ने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया. इस चाकूबाजी में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है. मृतक युवक की पहचान सुनील के रूप में हुई है.

हमलावर हुए फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए.फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है.आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि बदमाशों की पहचान जल्द से जल्द हो सके. 

यह भी पढ़ें-  दरिंदगी की हद पार! समय पर नहीं मिला खाना तो भाभी का काट डाला सिर, फिर पेड़ पर लटकाया





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button