खबर

90s के गानों के दीवाने हैं तो दिल को सुकून देगा सुनील- सोनाली का 31 साल पुराना गाना, अभिजीत भट्टाचार्य- अलका याग्निक की आवाज में अमर | Suniel Shetty Sonali Bendre 90s songs sung by Abhijeet Bhattacharya and Alka Yagnik will soothe your heart



नई दिल्ली:

90 के दशक की रोमांटिक गानों की बात हो और सुनील शेट्टी- सोनाली बेंद्रे की फिल्मों और गानों का जिक्र ना हो, ऐसा नहीं हो सकता. सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे में अपने करियर में कई हिट फिल्में और गाने दिए. दोनों कुछ फिल्मों में साथ भी नजर आए थे.  आज हम ऐसे ही एक गाने के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो 31 साल पहले आया था. यह गाना बेहद खूबसूरत है, इसकी मधूर धून और बोल सुनने वालों का दिल जीत लेते हैं.  वो गाना है  ‘आंखों में बसे हो तुम’.

हाल ही में संगीतकार और गायक अनु मलिक ने सदाबहार रोमांटिक गाने ‘आंखों में बसे हो तुम’ के 31 साल पूरे होने का जश्न मनाया. उन्होंने कहा कि सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे, जो इस मशहूर गाने में नजर आए थे. दोनों ने ‘अपने सहज आकर्षण और अदा से गाने में जान डाल दी.’अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गाने का एक वीडियो शेयर करते हुए अनु ने लिखा, “इस खूबसूरत याद के 31 साल… ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो. समय बीत जाता है, लेकिन कुछ गाने अपना जादू कभी नहीं खोते. “उन्होंने आगे कहा, सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे ने अपने सहज आकर्षण और अदा से इस गाने में जान डाल दी और इसे एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया.  मैं इस संगीत को बनाने का हिस्सा बनने के लिए बहुत आभारी हूं. संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए संगीतकार ने कहा, “दर्शकों का दिल से शुक्रिया कि उन्होंने इतने सालों तक इस गाने पर इतना प्यार बरसाया. 

गाने के बारे में
‘आंखों में बसे हो तुम, तुझे दिल में छुपा लूंगा’, गाना 1995 की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘टक्कर’ का है. यह गाना अभिजीत भट्टाचार्य और अलका याग्निक ने गाया था और इसकी धुन उस दशक के सबसे बड़े हिट गानों में से एक बन गई थी. 14 जुलाई 1995 को रिलीज हुई फिल्म ‘टक्कर’ का निर्देशन भरत रंगाचारी ने किया था और इसमें सुनील शेट्टी, सोनाली बेंद्रे, नसीरुद्दीन शाह, शफी इनामदार, मोहन जोशी, राकेश बेदी और कादर खान ने काम किया था.

अनु मलिक की बात करें तो वे चार दशकों से ज्यादा समय से भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं. बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन संगीतकारों में से एक माने जाने वाले अनु मलिक ने ‘बाज़ीगर’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘बॉर्डर’, ‘जुड़वा’, ‘सोल्जर’, ‘रिफ्यूजी’, ‘जोश’, ‘फ़िज़ा’, ‘मर्डर’, ‘नो एंट्री’, ‘मैं हूं ना’ और ‘इश्क विश्क’ जैसी फिल्मों के लिए कई यादगार गाने दिए हैं.
संगीत देने के अलावा, उन्होंने ‘गोरी गोरी’, ‘एक गरम चाय की प्याली हो’, ‘ऊंची है बिल्डिंग’, ‘आइला रे लड़की मस्त मस्त’ और कई अन्य लोकप्रिय गानों में अपनी आवाज भी दी है. उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के कई सीज़न में जज के तौर पर भी काम किया है.
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button