
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को पुलिस ने ड्रग मामले में गुरुवार (9 जुलाई) को हिरासत में लिया था. इस दौरान पुलिस ने उनसे घंटों पूछताछ की और बाद में रिहा कर दिया. पुलिस की इस कार्रवाई को कांग्रेस ने राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित बताया और सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया.
इस मामले पर डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) नरेंद्र रावत ने मीडिया से बातचीत में कहा, “राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशीले पदार्थों की डिलीवरी करने जा रहे हैं. इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा था. पकड़े गए लोगों की पहचान इरफान खान (उर्फ गोलू चंद्री) और संजय कौशल (उर्फ रानी भाई) के तौर पर हुई. उनके पास से 10.8 ग्राम प्रतिबंधित ब्राउन शुगर बरामद हुई.”
#WATCH | Indore, Madhya Pradesh: Nana Patwari, brother of State Congress Chief Jitu Patwari, brought to Rajendra Nagar police station
Speaking about the case, Narendra Rawat, DCP Zone-1, Indore, said, “Acting on a tip-off today, we apprehended two young men. One has been… pic.twitter.com/mbXuQV9RjG
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 9, 2026
क्यों लिया जीतू पटवारी के भाई को हिरासत में?
DCP ने बताया कि दोनों पेडलरों को हिरासत में लेने के बाद उनसे प्रतिबंधित ब्राउन शुगर लेने वाले व्यक्ति के बारे में पूछा तो उन्होंने चौंकाने वाले खुलासे किए. दोनों पेडलरों ने नाना पटवारी और मानव गंगवानी के नाम बताए. इसी जानकारी के आधार पर इन दोनों लोगों को भी हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की गई.
DCP ने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान हमने जरूरी सबूत इकट्ठा किए और अब उन लोगों को उनके वकील को सौंप दिया गया है. अगर आगे और सबूत इकट्ठा करने के लिए जरूरत पड़ी, तो हम उन्हें फिर से बुलाएंगे. हम इस पूरे नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की जांच कर रहे हैं और उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे.
मुख्यमंत्री जी,#IndorePolice ने मेरे भाई को बगैर सूचना के हिरासत में लेकर यह सियासी संदेश दिया है कि @BJP4MP अब “बदला” ले रही है!
रंजिश इस बात की कि जो भी सत्ता/मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठाएगा, उसे दबाने के लिए “कानून” का सहारा भी लिया जाएगा!
मैं जानता था की सरकार की निजी…
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) July 9, 2026
कांग्रेस ने सरकार को घेरा
जीतू पटवारी के भाई की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है और इसे राजनीतिक प्रतिशोध के तहत की गई कार्रवाई बताया. जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मुख्यमंत्री जी, इंदौर पुलिस ने मेरे भाई को बगैर सूचना के हिरासत में लेकर यह सियासी संदेश दिया है कि बीजेपी अब “बदला” ले रही है! रंजिश इस बात की कि जो भी सत्ता/मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज उठाएगा, उसे दबाने के लिए “कानून” का सहारा भी लिया जाएगा!’
उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं जानता था की सरकार की निजी दुर्भावना के चलते मेरे और मेरे परिजनों के खिलाफ झूठी कानूनी कार्रवाइयां जरूर की जाएंगीं! फिर दोहरा रहा हूं! कानूनी दबाव/प्रभाव से भरी इस राजनीति से हम न डरेंगे, न झुकेंगे! बल्कि और ज्यादा ताकत से मैदानी लड़ाई लड़ेंगे!’
क्या है प्रतिबंधित ब्राउन शुगर?
ब्राउन शुगर एक प्रतिबंधित और नारकोटिक ड्रग है, जिसका इस्तेमाल लो ग्रेड हेरोइन के लिए किया जाता है. इसमें हेरोइन के अलावा कैफीन, टैल्कम पाउडर, चीनी या स्टार्च और अन्य रासायनिक पदार्थ मिलाया जाता है, जिससे इसका रंग हल्का भूरा हो जाता है, इसलिए इसे ब्राउन शुगर कहा जाता है. भारत में एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत इसके निर्माण, खरीद-फरोख्त, परिवहन, भंडारण और सेवन पर प्रतिबंध लगा है.

