बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान आने वाले समय में एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आएंगे. फिलहाल उनके पास फिल्मों की लंबी लिस्ट है, जिनका दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब इस बीच सलमान खान ने पहली बार जाने-माने डायरेक्टर फरहान अख्तर से हाथ मिलाया है. दोनों के बीच एक ग्रैंड ‘पीरियड ड्रामा’ फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है.
पीरियड ड्रामा को लेकर चल रही बातचीत
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान एक पीरियड ड्रामा फिल्म को लेकर फरहान अख्तर के साथ बातचीत कर रहे हैं, जो किसी भारतीय इतिहास के मशहूर कैरेक्टर पर आधारित होगी. दोनों के बीच पिछले एक महीने से ज्यादा समय से बातचीत चल रही है. सलमान और फरहान लगातार मीटिंग कर रहे हैं और इस प्रोजेक्ट पर साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हैं.
दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सलमान ने फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई है. अभी बातचीत का सिलसिला शुरुआती स्टेज पर है. मामला अभी पेपरवर्क तक नहीं पहुंचा है. इस फिल्म को बड़े स्केल पर बनाया जा रहा है. सलमान और फरहान की ये फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. इस फिल्म को फरहान और रितेश सिधवानी की कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ बनाएगी और इसकी शूटिंग 2027 की गर्मियों में शुरू हो सकती है.
ये भी पढ़ें:- ऑरी की शॉकिंग कमाई, एक रील से कमाते हैं 76 लाख रुपये, शादी अटेंड करने का लेते हैं 15-20 लाख
2027 में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
सोर्स ने कहा, ‘सलमान खान और फरहान अख्तर पिछले कुछ समय से लगातार मिल रहे हैं और साथ में काम करने के बारे में बात कर रहे हैं. सलमान खान ने फरहान के एक प्रोजेक्ट में दिलचस्पी भी जताई है. अभी इस मूवी को लेकर चर्चाएं शुरुआती दौर में हैं. लेकिन जैसी स्पीड है उसे देखते हुए जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है. ये पहला मौका होगा जब सलमान खान और फरहान अख्तर साथ में आएंगे.’
सोर्स ने आगे कहा, ‘सलमान खान और फरहान अख्तर की ये फिल्म एक मैसिव पीरियड ड्रामा होगी, जिसे बहुत बड़े स्केल पर शूट किया जाएगा. फरहान इस प्रोजेक्ट को दो भागों में बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं.’
सलमान खान की अपकमिंग मूवीज
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इस समय डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की एक एक्शन फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. इसमें सलमान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आएंगी. ये फिल्म ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा सलमान जल्द ही फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में नजर आएंगे. इसमें उनके अपोजिट चित्रांगदा हैं.
फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर चर्चा में फरहान अख्तर
वहीं, फरहान अख्तर पिछले कई दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर चर्चा में हैं. रणवीर सिंह ने अचानक इस फिल्म से किनारा कर लिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भारी हंगामा हुआ. कहा जा रहा है कि अब ऋतिक रोशन ‘डॉन 3’ में रणवीर की जगह ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- पीएम मोदी की इंस्टा पोस्ट पर लगा अल्लू अर्जुन की फिल्म का गाना, ‘पुष्पा’ एक्टर एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
