
दिल्ली समेत देशभर में एक तरफ ठंड ने दस्तक दे दी है तो दूसरी तरफ दमघोंटू हवा से लोगों का बुरा हाल है. मौसम विभाग ने 12 नवंबर को यूपी, दिल्ली,बिहार, झारखंड समेत देशभर के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.इस दौरान 70 से 80 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.12 नवंबर को कश्मीर घाटी में कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 13 नवंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना IMD ने जताई है. दरअसल 13 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है.
दिल्ली में 14 नवंबर को आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे.शुक्रवार को सुबह ज्यादातर जगहों पर कोहरा और धुंध छाया रह सकता है. अधिकतम तापमान 27 डिग्री से 29 डिग्री सेल्सियसतक रह है.वहीं ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C) रह सकता है. सुबह के समय मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिमी दिशा से हवा चलने की संभावना है. वहीं 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
दिल्ली की हवा आज भी जहरीली
दिल्ली में एक तरफ ठंड बढ़ रही है तो दूसरी तरफ प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है. दिल्ली में 12 नवंबर को सुबह 7 बजे एक्यूआई 497 दर्ज किया गया, जो कि
खतरनाक श्रेणी में आता है. दिल्ली इन दिनों गैस चैंबर बना हुआ है. अब तो बारिश ही हवा में घुले इस जहर को कम कर सकती है लेकिन बारिश की संभावना कम ही है. दिल्ली और आसपास के इलाकों के प्रदूषण में इससे कोई खास राहत मिलने की संभावना फिलहाल नहीं है, ये जानकारी मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने NDTV से बातचीत में दी.

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम?
उत्तर प्रदेश में 12 नवंबर को कुछ जगहों पर हल्की बारिश और तेज हवा का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. इस दौरान गाजियाबाद,अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बरेली, मेरठ, सोनभद्र,प्रतापगढ़, बांदा,कानपुर हरदोई, पीलीभीत, जौनपुर,अयोध्या, अंबेडकर नगर, शाहजहांपुर, बस्ती, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़ में हल्की बारिश की चेतावनी हो सकती है.
कैसा रहेगा बिहार का मौसम?
छठ से पहले बिहार में भी सर्दी का ऐहसास होने लगा है. 12 नवंबर को पटना, गया, सिवानी, पश्चिमी और पूर्बी चंपारण, गोपालगंज, बैशाली समेत अन्य जगहों पर बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. साथ ही 20 से 30 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.





