खबर

जैसे मेरे दिल में छुरा घोंप दिया गया हो… सोनिया ने किस घटना पर लिखी ये बात? बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव के किस्से | Sonia Gandhi Book Belonging: A Journey of Love launched; Indira Gandhi Death Story



नई दिल्ली:

सोनिया गांधी की बहुप्रतिक्षित किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ आज लॉन्च हो गई. इस किताब में भारतीय राजनीति से जुड़े कई ऐसे किस्से दर्ज हैं, जिसपर लंबे समय तक चर्चा होती रहेगी. सोनिया की किताब दिल्ली के खान मार्केट में एक बुक स्टोर पर नजर आई. एनडीटीवी ने भी इस किताब के कुछ पन्नों को पलटा है. इसमें दर्ज कहानियां पढ़ी. इस किताब में सोनिया-राजीव की लव स्टोरी, उनकी शादी, इंदिरा गांधी की हत्या, इमरजेंसी, यूपीए सरकार का गठन जैसे कई मुद्दों पर बेहद डिटेल से लिखा गया है. सोनिया ने इस किताब में लिखा है कि जब मैं नई-नवेली दुल्हन बनकर आई थी, तब मैं भारत के बारे में कुछ नहीं जानती थी. लेकिन बाद में राजीव गांधी के साथ मैंने धीरे-धीरे भारत को जाना. सोनिया गांधी ने इस किताब में इंदिरा गांधी की हत्या के समय के संस्मरण भी दर्ज है. 

सोनिया की राजीव गांधी से मुलाकात कैसे हुई? कैसे चीज़ें बढ़ी, कैसे वो इंडिया आईं और इंडिया में आने के बाद इंदिरा गांधी के साथ उनके रिश्ते कैसे रहे… इन सब चीजों का जिक्र इस किताब में है.

इमरजेंसी पर सोनिया गांधी ने क्या लिखा?

यदि बात इमरजेंसी की करें तो सोनिया गांधी ने लिखा, “इमरजेंसी के लिए सिर्फ संजय गांधी जिम्मेदार नहीं थे. इंदिरा गांधी के कुछ वरिष्ठ सहयोगियों का भी उनपर काफी दबाव था. मेरा मानना है कि उनके आसपास राजीव जैसे बहुत कम लोग थे जो उनसे अलग नजरिया रखते थे. आखिरकार मुझे लगता है कि मेरी सास यानि इंदिरा गांधी ने अपनी समझबूझ से हालात की असलियत को पहचानना शुरू किया और उन्हें सुधारने के लिए कदम उठाया.” हालांकि किताब में सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी के किसी सहयोगी का नाम नहीं लिखा है. 

इंदिरा-राजीव से बहुत कुछ सीखाः सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने लिका- जब मैं नई नवेली दुल्हन बनके भारत आई तब मुझे इस देश के बारे में कुछ भी मालूम नहीं था. आज मैं जो कुछ हूं जितना कुछ जानती हूँ, वह सब मैंने उन्हीं से सिखा है- मतलब इंदिरा गाँधी से सिखा है. राजीव गांधी से सिखा है. उनका साहस दूसरों के प्रति संवेदनशीलता, धर्म निरपेक्ष और लोकतांत्रिक भारत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सबसे बढ़कर अपने कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण इन सभी बातों ने मुझे प्रेरित किया. मुश्किल और असमंजस के दौर में इन्हीं से मुझे हिम्मत मिली और अपने रास्ते पर अडिग रहने का हौसला भी. 

सोनिया गांधी ने यह भी बताया कि वो करीब एक दशक से यह किताब लिखने की कोशिश कर रही थी. बीते 5 साल में सीरियसली उन्होंने इसे लिखना शुरू किया. 

जैसे मेरे दिल में छुरा घोंप दिया हो… सोनिया गांधी 

इंदिरा गांधी की हत्या वाले दिन पर सोनिया गांधी ने लिखा- “मुझे ऐसा लगा, जैसे सीधे मेरे दिल में छुरा घोंप दिया गया हो.” दरअसल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण में यह बात उस पल का जिक्र करते हुए कही है जब राजीव गांधी ने उन्हें बताया था कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या वाले दिन ही उनसे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने को कहा गया था. 

31 अक्टूबर 1984  को इंदिरा गांधी की हत्या हुई थी. उस दिन की घटना का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा- मैं अपने कमरे में वापस आई, तभी मेरी सास घर के बगल वाली इमारत में स्थित अपने दफ्तर के लिए निकलीं. मैं नहाना शुरू करने ही वाली थी कि मुझे धमाकों की आवाज सुनाई दी, पटाखों जैसी, पर कुछ अलग तरह की. मैं वहीं ठिठक गई.”

उन्होंने उस क्षण को याद करते हुए कहा, ‘‘कोई मेरे बाथरूम के दरवाजे को जोर-जोर से पीट रहा है. यह बच्चों की आया, ओंगमू है, जो रो रही है. मेरा दिल जोर से धड़कने लगता है और मैं झटके से दरवाजा खोलती हूं. वह बिना कुछ बोले, हाथों के इशारे से बगीचे की तरफ इशारा करती है.”

सोनिया गांधी ने इस हत्याकांड के बारे में पुस्तक में लिखा है, ‘‘मैं अकबर रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर दौड़ पड़ी. मैंने देखा कि एक सफेद एम्बेसडर कार उसी रास्ते पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. मैं ठिठक गई. मन में काफी डर, घबराहट और दहशत पैदा हो गई. मेरा दम घुटने लगा. मैं सांस नहीं ले पा रही थी. ऐसा लगा कि मैं वहीं गिर पड़ूंगी.”

संस्मरण के अनुसार, उनके मन में यह विचार आता है कि ‘‘नहीं, नहीं, मुझसे यह नहीं होगा. लेकिन मुझे कार तक जाना ही होगा.” उन्होंने लिखा, ‘‘मैंने देखा कि उन्हें उठाकर कार में ले जाया जा रहा है. मैं सब समझ जाती हूं और चीख पड़ी.”

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने उस पल के बारे में बताया, ‘‘मैं अभी कार में हूं, दुबकी हुई, उनका चेहरा मेरी तरफ है. खून, उनकी साड़ी खून से सनी हुई है, उनकी छाती से खून निकल रहा है. उनकी बड़ी-बड़ी आंखें पूरी खुली हुई हैं; चेहरे पर हैरानी के भाव हैं. (उनके) शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही है. मैं उनसे बात करने की कोशिश करती हूं, ‘मम्मी, मम्मी’ कहकर पुकारती हूं, लेकिन मुंह से कोई शब्द नहीं निकलता. मैं फिर कोशिश करती हूं. वह कोई जवाब नहीं दे रहीं.”

सोनिया गांधी ने बताया कि इंदिरा गांधी के सहयोगी कार के आगे वाले हिस्से में थे और चिल्ला रहे थे; भारी और धीमी ट्रैफिक के कारण कार बहुत मुश्किल से आगे बढ़ पा रही थी.

यह भी पढ़ें – सास इंदिरा गांधी से रिश्ते, संजय गांधी का सरकार में दखल, सोनिया गांधी ने बुक में किस-किस पर लिखा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button