

धनतेरस के मौके पर दिल्ली के एमजी रोड स्थित सईदुल अजाब साकेत इलाके में मौजूद KIA कार शोरूम में भीषण आग लग गई. घटना की सूचना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद कई फायर टेंडर मौके पर भेजे गए. आग इतनी भयावह थी कि शोरूम में खड़ी करोड़ों रुपये की कई गाड़ियां इसकी चपेट में आकर जलकर खाक हो गईं.
दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा. राहत की बात यह रही कि समय रहते रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू दिया गया और आग को आसपास के इलाकों में फैलने से रोक लिया गया. दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल ने महरौली पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित किया (Kia) कार शोरूम में लगी आग के दौरान 8 से 10 लोगों को बचाया.
Man carries a woman across a makeshift ladder bridge as people scramble to escape a massive fire engulfing a Kia showroom https://t.co/I6zXXyQ4f9
— Surajit (@surajit_ghosh2) November 6, 2026
वीडियो में देखा जा सकता है कि आग की भयावह लपटों के बीच रेस्क्यू टीमें पूरी मुस्तैदी के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. घने धुएं के बीच फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है. दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार आग पर काबू पाने और लोगों तक राहत पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं. वहीं, इमारत की छत पर मौजूद लोगों को सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है.
इस बीच, मौके से रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दमकलकर्मी आग बुझाने और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. धनतेरस जैसे अहम कारोबारी दिन पर हुए इस हादसे से शोरूम को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें : मुंबई के हाईराइज टावर में भीषण आग, 23वीं मंजिल पर भड़की लपटों झुलसे 3 लोग





