खबर

क्या आपका पार्टनर स्वार्थी है? इन 3 आदतों से करें पहचान और ऐसे करें डील | Is your partner selfish Identify them by these 3 habits Narcissistic Behaviour Signs


हर रिश्ते में मतभेद होना आम बात है. ऐसा ही पति-पत्नी के बीच भी उतार-चढ़ाव आता है, लेकिन अगर आपका पार्टनर हर समय खुद को ही सही समझे और सही साबित करने की कोशिश करते रहे और आपकी भावनाओं को नजरअंदाज करते हैं या हर गलती का दोष आप पर डाल देते हैं, तो ये नार्सिसिस्टिक व्यवहार का संकेत हो सकता है. इसका असर धीरे-धीरे रिश्ते पर भी पड़ने लगता है. अगर कुछ चीजें बार-बार दिखाई दें तो ये नार्सिसिस्ट का संकेत हो सकता है. चलिए आपको बताते हैं ऐसे 3 संकेत जो बताएंगे की आपका पार्टनर स्वार्थी है?

नार्सिसिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर क्या है?

यूट्यूब पर @DrMayankAgrawal नाम के चैनल पर डॉ. मयंक अग्रवाल ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने नार्सिसिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर के बारे में बताया है. उन्होंने बताया कि नार्सिसिस्टिक पर्सनालिटी डिसऑर्डर में व्यक्ति खुद को दूसरों से ज्यादा खास और समझदार है. उसे अक्सर लगता है कि लोग उसकी तारीफ करें, उसकी प्रशंसा करें और उसे स्पेशल महत्व दें. ऐसे लोगों को दूसरों से बहुत ज्यादा उम्मीदें रहती हैं. अगर, कोई उनकी आलोचना कर दे या उनकी बात से असहमत हो जाए, तो वे बहुत ज्यादा परेशान, गुस्से में या भावनात्मक रूप से आहत हो सकते हैं. उन्हें लगता है कि वे बहुत सफल बन सकते हैं, खूब पैसा कमा सकते हैं, महंगी गाड़ियां खरीद सकते हैं या असाधारण उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं, लेकिन कई बार वे इन टारगेट को पूरा करने के लिए जरूरी कोशिश नहीं करते और केवल सपने देखते रहते हैं.

ऐसे लोग अपना काम निकलवाने के लिए दूसरों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. जरूरत पड़ने पर वे लोगों की मदद लेते हैं, लेकिन काम पूरा होने के बाद उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. उनमें दूसरों की भावनाओं को समझने और उनकी परवाह करने की क्षमता कम हो सकती है. वे अक्सर अपने फायदे और जरूरतों को ही सबसे ऊपर रखते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

हर बहस में जीतना

एक हेल्दी रिश्ते में पति-पत्नी के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन वे बातचीत करके समस्या का समाधान निकाल लेते हैं. वहीं, अगर किसी में स्वार्थी पन ज्यादा हो, तो हर बहस उनके लिए जीत-हार का मुद्दा बन जाती है. अगर, आप किसी सही बात या समस्या की बात करते हैं तो आपका पार्टनर अक्सर बातचीत का टॉपिक अचानक बदल सकता है. कुछ ही मिनटों में ऐसा माहौल बन सकता है कि गलती आपकी ही लगने लगती है. वे पुरानी बातों को बीच में ला सकते हैं, मुद्दे को घुमा सकते हैं या मानने से इनकार कर सकते हैं. ऐसी स्थिति में कई बार व्यक्ति बहस से बचने और घर का माहौल शांत रखने के लिए चुप रहना ही अच्छा समझता है, लेकिन ये समस्या का समाधान नहीं, बल्कि केवल परिस्थिति से बचने का तरीका होता है.
 

Latest and Breaking News on NDTV

भावनाओं को न समझना

शादी का रिश्ता बहुत खास होता है, जिसमें आप अपने पार्टनर के सुख-दुख पर खुलकर एक दूसरे के साथ बात शेयर कर सके, लेकिन अगर आपकी पार्टनर में नार्सिसिस्टिक यानी स्वार्थी है, तो वे आपकी भावनाओं को नहीं समझेगा. आसान भाषा में आपको बताते हैं जैसे- आज का पूरा दिन आपका बहुत खराब गया और आप अपनी बातें अपने पार्टनर के साथ शेयर कर रहे हैं, लेकिन बात करते-करते पार्टनर की अपनी समस्या बन जाए. ऐसे में उन्हें समझाना मुश्किल हो जाता है और वे आपको जरूरत से ज्यादा भावुक कहकर नजरअंदाज कर सकते हैं.

हर बार आपकी ही गलती

क्या कभी ऐसा हुआ है कि आप किसी बात से परेशान होकर अपनी शिकायत लेकर बातचीत शुरू करें, लेकिन आखिर में माफी आपको ही मांगनी पड़े. अगर ऐसा बार-बार होता है, तो ये सोचने वाली बात है. नार्सिसिस्टिक प्रवृत्ति वाले लोग अपने आप को जल्दी से गलत नहीं मानते और वे आखिर तक आपने आप को सही ठहराने की कोशिश करते रहते हैं.

यह भी पढ़ें:- नॉन-स्टिक पैन से जिद्दी चिकनाई कैसे हटाएं? पैन के जले हुए दाग हटाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- ततैया का छत्ता कैसे हटाएं? घर से ततैया भगाने की दवा कौन सी है, बिरनी के काटने पर क्या करना चाहिए




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button