खबर

राहुल गांधी के आवास पर दिवाली मिलन: प्रियंका गांधी ने मेहमानों को बेटे-बहू से कराया रूबरू, जानिए क्या रहा खास | rahul-gandhi-diwali-milan-priyanka-gandhi-introduces-son-rehan-and-fiancee-aviva-beg


धनतेरस के अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने आवास पर दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम में कांग्रेस के सांसदों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और संगठन से जुड़े कई प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया था. कार्यक्रम में उन कार्यकर्ताओं को भी विशेष रूप से बुलाया गया, जिन्होंने हाल के दिनों में कांग्रेस के आंदोलनों, प्रदर्शनों और रैलियों में सक्रिय भूमिका निभाई थी. इसके अलावा, एनएसयूआई से जुड़े जामिया के वे छात्र नेता भी समारोह का हिस्सा बने, जिन्होंने लंबे समय तक भूख हड़ताल कर छात्र संघ की मांगों को लेकर आंदोलन चलाया था.

Latest and Breaking News on NDTV

पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी इस दौरान अपने सामान्य टी-शर्ट वाले अंदाज के बजाय कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए. उन्होंने कार्यक्रम में आए नेताओं, कार्यकर्ताओं और अतिथियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. बातचीत के दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं को जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संघर्ष के लिए हमेशा तैयार रहने का संदेश भी दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

समारोह में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं. उन्होंने अपने बेटे रिहान गांधी और उनकी मंगेतर अविवा बेग का परिचय कार्यक्रम में शामिल मेहमानों से कराया. रिहान और अविवा ने पिछले वर्ष सगाई की थी और दोनों की शादी जल्द होने की चर्चा है. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस आयोजन में शामिल हुईं.

Latest and Breaking News on NDTV

राहुल गांधी के आवास पर आयोजित यह कार्यक्रम बेहद गर्मजोशी और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. राजनीतिक और संगठनात्मक चर्चाओं के साथ-साथ त्योहार की खुशियां भी साझा की गईं. खास बात यह रही कि त्योहार के अवसर पर राहुल गांधी द्वारा इस तरह का बड़ा दिवाली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का यह पहला मौका माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें : SIR में कट गया नाम? दिल्ली समेत 7 राज्यों के वोटरों को चुनाव आयोग ने दिया एक और मौका




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button