खबर

जबलपुर को बड़ी सौगात: मेट्रोपॉलिटन सिटी, रानी दुर्गावती जू और AIIMS जैसी यूनिवर्सिटी बनेगी | jabalpur cm mohan yadav announcements metropolitan city zoo medical university



जबलपुर दौरे पर आए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहर के समग्र विकास को नई दिशा देने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करने के साथ ही जबलपुर के लिए कई दूरगामी योजनाओं का ऐलान किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर, भोपाल और उज्जैन की तर्ज पर जबलपुर को भी मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा. इसके साथ ही शहर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2 सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना की घोषणा की गई. 

पर्यटन और स्वास्थ्य-शिक्षा क्षेत्र में बढ़ी सौगात 

जबलपुर में पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मदन महल की पहाड़ी पर रानी दुर्गावती के नाम से एक आधुनिक चिड़ियाघर विकसित किया जाएगा. वहीं, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में मध्य प्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी (MPMSU) को एम्स (AIIMS) जैसी विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जो प्रदेश का सबसे आदर्श मॉडल बनेगा.

ग्वालियर-जबलपुर की बदलेगी सूरत, मेट्रोपॉलिटन रीजन में शामिल होंगे दोनों बड़े शहर, क्या फायदा?

फर्नीचर क्लस्टर से मिलेगा रोजगार 

वन और वन्यजीव सुरक्षा के लिहाज से मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रत्येक राष्ट्रीय उद्यान के निकट रेस्क्यू सेंटर स्थापित करने का ऐलान किया. इसके अलावा, महाकोशल क्षेत्र में लकड़ी की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए जबलपुर में एक फर्नीचर क्लस्टर स्थापित किया जाएगा, जिससे स्थानीय उद्योगों, रोजगार और निर्यात को नई गति मिलेगी.

एमपी के 5303 गांव की बदलेगी सूरत, भोपाल-इंदौर-उज्‍जैन समेत 12 जिलों को मिलाकर बना नया मेट्रोपॉलिटन रीजन






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button