खबर

“जंतर-मंतर मत जाना…” : DU के बाद, अब JNU ने अपने छात्रों के लिए जारी की एडवाइजरी | JNU Jantar Mantar Protest major advisory for its students DU


"जंतर-मंतर मत जाना..." : DU के बाद,  अब JNU ने अपने छात्रों के लिए जारी की एडवाइजरी

गुरुवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी सुरक्षा एडवाइजरी जारी की थी.

दिल्ली विश्वविद्यालय के बाद अब जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) ने अपने छात्रों को जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह दी है.  जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि कृपया सोशल मीडिया पर ज़िम्मेदारी से काम लें. अपनी एडवाइजरी में जेएनयू ने लिखा, JNU की एपिस्टेमिक कम्युनिटी के सभी स्टेकहोल्डर्स को सलाह दी जाती है कि वे जिम्मेदारी से काम करें और अपनी पर्सनल सेफ्टी को प्रायोरिटी दें. पब्लिक डेमोंस्ट्रेशन पर माननीय सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के निर्देशों के अनुसार, आपसे रिक्वेस्ट है कि आप जंतर-मंतर, नई दिल्ली में या उसके आसपास होने वाली सभाओं में हिस्सा लेने या जाने से बचें.

पोस्ट में आगे लिखा, कृपया सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी से काम करें. उल्लंघन करने पर लागू कानूनों के तहत कानूनी नतीजे और यूनिवर्सिटी के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है. आपको अकादमिक जिम्मेदारी और जिम्मेदार नागरिकता के मूल्यों को बनाए रखने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है. 

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने क्या एडवाइजरी जारी की थी

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी ने भी इसी तरह की सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है. जिसमें छात्रों और फैकल्टी से अपील की गई है कि वे जंतर-मंतर पर होने वाली सभाओं और प्रदर्शनों में शामिल न हों. साथ ही कहा था कि गैर-कानूनी सभाओं में शामिल होने वालों को अधिकारियों और कानून लागू करने वाली एजेंसियों की ओर से सीधी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- Jantar Mantar Protest: DU ने जारी की एडवाइजरी, IIT मद्रास के छात्रों ने लगाया जबरन VIDEO हटवाने का आरोप, जानें पूरा मामला




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button