
हाजीपुर:
बिहार के वैशाली जिले से सुबह-सुबह एक बड़ी घटना सामने आई है. यहां पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक पुत्र आर्मी का जवान था, जो कुछ दिनों पहले ही छुट्टी पर घर आया था. रविवार सुबह-सुबह रास्ते को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. डबल मर्डर की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासोगांव की है. मृतक की पहचान 60 वर्षीय मुनारिक राय और उनके 35 साल के बेट जीतेंद्र कुमार के रूप में हुई है. जीतेंद्र आर्मी का जवान था, जो कुछ दिनों पहले छुट्टी पर घर आया था. इसी बीच रास्ते के विवाद मे भतीजे ने गोली मारकर दोनों की हत्या कर दी.
वैशाली डबल मर्डर केसः घटनास्थल से सामने आई ये तस्वीरें

शव के पास जुटी लोगों की भीड़, जांच को पहुंची पुलिस टीम.
Photo Credit: NDTV

हॉस्पिटल में मामले की जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम.
Photo Credit: NDTV

हॉस्पिटल में शव लेकर जाते परिजन.
Photo Credit: NDTV
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
बताया जाता है कि मृतक अपने घर पर मौजूद थे. इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और उन पर फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद
आरोप है कि भतीजे ने अपने चाचा और चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. आरोप है कि इसी रंजिश में मुनरिक राय के भतीजे ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
खबर अपडेट की जा रही है.





