खबर

चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी पर राष्ट्रपति भवन की ‘पहले ना, फिर हां’, तारिक रहमान के आने पर सस्पेंस | Suspense remains over Tarique Rahman visit to India what did the Ministry of External Affairs say



बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. पहले तो ऐसा कहा गया था कि वह भारत दौरे पर आने वाले हैं. इसके ऊपर शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन सचिवालय ने जो विज्ञप्ति जारी की थी, उससे भी इस दौरे को लेकर मुहर लगती दिख रही थी. शनिवार को पीएम के आधिकारिक स्वागत के लिए राष्ट्रपति भवन में एक फूल रहस्य का कार्यक्रम भी रखा गया था. लेकिन राष्ट्रपति भवन ने अब उस प्रेस विज्ञप्ति को ही वापस ले लिया है.

राष्ट्रपति की उप प्रेस सचिव नाविका गुप्ता ने कहा है कि 21 अगस्त, 2026 को जारी शनिवार के चेंज ऑफ गार्ड सेरेमनी से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति वापस ले ली गई है.

विदेश मंत्रालय ने क्या बताया है?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस मुद्दे पर पहली प्रतिक्रिया दी है. बांग्लादेश पीएम की भारत यात्रा को लेकर उन्होंने कहा, “इस समय इस सवाल का मेरे पास कोई जवाब नहीं है. मैं इस पर कुछ भी नहीं कहना चाहता. अभी तक कोई अपडेट मेरे पास नहीं आया है. अगर मुझे कोई भी जानकारी मिलेगी, मैं जरूर साझा करूंगा.”

भारत-बांग्लादेश में क्यों तनाव?

जानकारी के लिए बता दें, बांग्लादेश और भारत के बीच रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत से बांग्लादेश प्रत्यर्पण को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है. तारिक रहमान की सरकार पहले ही मांग कर चुकी है कि भारत शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंप दे. इसी वजह से तारिक रहमान का भारत दौरा बार-बार बीच मझधार में फंस रहा है.

ब्रिक्स में आएगा बांग्लादेश?

वैसे, सितंबर में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर भी भारत ने बांग्लादेश के पीएम को न्योता दिया गया है, लेकिन बांग्लादेश उसमें शामिल होगा या नहीं, अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है. इस बीच अब उनके भारत दौरे को लेकर भी सस्पेंस बन चुका है. राष्ट्रपति भवन की प्रेस विज्ञप्ति को वापस लेना भी कई सवाल उठा रहा है.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button