
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव स्थित श्मशान घाट में आधी रात को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा पर तंत्र-मंत्र करने का मामला सामने आया है. चार युवक देर रात चीफ जस्टिस सूर्यकांत की तस्वीर और पूजा सामग्री लेकर श्मशान पहुंचे थे. जहां उन्होंने तंत्र साधना शुरू की. लेकिन, कुछ ही देर बाद ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो वे मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन पीछा करके एक युवक ऋषिकेश कुमार को पकड़ लिया गया.
मछली, नींबू, नारियल और सिंदूर समेत अन्य सामान मिला

bilaspur high court chief justice photo black magic sipat: काली शर्ट में पकड़ा गया युवक.
तस्वीरों में से एक युवक चाकूबाजी में आरोपी
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि तस्वीरों में से एक युवक वह बताया जा रहा है, जिस पर चाकूबाजी के मामले में हमला किया गया था. वहीं दूसरी तस्वीर प्रियांशु बोल की बताई जा रही है. प्रियांशु इसी चाकूबाजी के मामले में जेल में बंद है और उसकी जमानत नहीं हो पा रही है.
साथी की जमानत के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा
फरार युवकों की तलाश में जुटी पुलिस
बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह के बताया कि पुलिस ने मौके से पकड़े गए ऋषिकेश कुमार के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है. फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. मामले की जांच जारी है, जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
नहीं मिले ठोस सबूत, 17 साल जेल में बिताने के बाद दो सगे भाई बरी; हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा रद्द की





