मध्य प्रदेश

चीनी पर कैलाश विजयवर्गीय बोले, ‘मैं तो कहता हूं और महंगी हो जाए’


देश में चीनी की कीमतों में अचानक हुए इजाफे के बाद से ही इस पर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपना तर्क देकर एक तरह से विवाद को और बढ़ाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि चीनी के दाम और बढ़ जाएं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 40 के बाद की उम्र वाले लोगों को चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए. उन्होंने गुड़ खाने की सलाह दी.

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”चीनी की कीमत कल-परसो 70 रुपये किलो थी, अब 60 रुपये किलो हो गई हैं. ये और भी कम हो जाएगी. वैसे भी आजकल 90% लोग मीठा खाना पसंद नहीं करते हैं. मैं तो खाता भी नहीं हूं. अच्छा है मैं तो कहता हूं कि और महंगी हो जाए. बच्चों के लिए कंट्रोल पर सस्ती मिल जाए. 

’40 की उम्र के ऊपर शक्कर खाना डॉक्टर अच्छा नहीं मानते’

मीडिया के सवाल पर उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि आप पत्रकारों में से आधे लोग मिठाई नहीं खाते होंगे. उन्होंने कहा कि 40 की उम्र के ऊपर शक्कर खाना डॉक्टर अच्छा नहीं मानते. उन्होंने आगे कहा कि आयुर्वेद तो बिल्कुल अच्छा नहीं मानता. एक बार को गुड़ खा लो लेकिन शक्कर बिल्कुल मत खाओ.

इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कीचड़ में प्रदर्शन पर क्या बोले मंत्री?

इंदौर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के कीचड़ में बैठकर प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि हमेशा जरूरी नहीं है कि गंदगी में ही बैठें. अच्छी सड़कें भी बनी हैं, वहां लोट लगाएं. हाई कोर्ट की सामने की सड़क पर जाकर लोट लगाएं. अच्छी सड़क बनी है तो उसको एंजॉय भी करो. अगर सड़क खराब है तो बनेगी.

इंदौर में ‘आओ मनाएं रक्षाबंधन अपनों के संग’ अभियान के तहत परदेशीपुरा स्थित आस्था वृद्ध सेवा आश्रम में एक भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुजुर्गों, दिव्यांग बच्चों और आश्रम की महिलाओं के साथ रक्षाबंधन मनाया. कार्यक्रम के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चीनी की बढ़ती कीमतों और इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कीचड़ में प्रदर्शन के सवाल पर अपनी बात रखी.

Col सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी मामला: MP कैबिनेट को बर्खास्त करने की मांग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button